{"_id":"6064b4118ebc3e8d2f3e6bb1","slug":"49-people-found-corona-infected-in-the-district-saharanpur-news-mrt5324199172","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनपद में 49 लोग मिले कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनपद में 49 लोग मिले कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
जनपद में 49 लोग मिले कोरोना संक्रमित
सहारनपुर। जनपद में कोरोना संक्रमण की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। बुधवार को 49 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। इनमें 27, 28, 29 और 30 मार्च केे आरटीपीसीआर जांच को लिए गए नमूनों के परिणाम भी शामिल हैं। वर्तमान में जनपद में कोरोना के 227 एक्टिव मरीज हैं।
नए संक्रमितों में कैलाशपुरम के पांच, मिश्रा कॉलोनी के चार, दया शुगर मिल के तीन, दामोदर कॉलोनी, पंत विहार और सोना अर्जुनपुर के दो-दो संक्रमित शामिल हैं। इनके अलावा छत्ता गंगोह, नवीन नगर, मधोरा, नानौता, बेहड़ेगी, अहमद बाग, नंदपुरी कॉलोनी, दिल्ली रोड, लुधियाना, उमरीकलां, टिहरी गढ़वाल, थाना कोतवाली क्षेत्र, शाहपुर बांस, रंजीत नगर, चिलकाना चुंगी, ब्रह्मपुरी कॉलोनी, कुम्हारहेड़ा, जंधेड़ा समसपुर, कल्लरपुर गुर्जर, ढकदेवी, छपरेड़ी, भांकला, सहबा माजरा, नकुड़, बुल्लेवाला, ग्वालिरा रोड, रामखेड़ी, शुगर मिल, शंकरपुरी कॉलोनी आदि जगहों का एक-एक व्यक्ति संक्रमित हुआ है।
निगम में हुई जांच
महापौर संजीव वालिया और उनके सहयोगी के कोरोना संक्रमित आने के अगले दिन बुधवार को नगर निगम परिसर में कोरोना जांच के लिए शिविर लगाया गया। चिकित्सा विभाग की टीम ने कर्मचारियों की एंटीजन किट से जांच की। कोई भी संक्रमित नहीं मिला।