{"_id":"690e3ead7f35695854038b04","slug":"460-lakh-fraud-in-the-name-of-online-job-offer-and-e-commerce-website-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-162447-2025-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: ऑनलाइन जॉब ऑफर व ई-कॉमर्स वेबसाइट के नाम पर 4.60 लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: ऑनलाइन जॉब ऑफर व ई-कॉमर्स वेबसाइट के नाम पर 4.60 लाख की ठगी
Sat, 08 Nov 2025 12:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sat, 08 Nov 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। साइबर ठगों ने युवक से ऑनलाइन जॉब ऑफर आई ई-कॉमर्स वेबसाइट के नाम पर 4.60 लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित ने देवबंद थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है।
देवबंद के गांव रणसुरा निवासी विवेक कुमार ने बताया कि 17 अक्तूबर 2025 को उनके व्हाट्सएप पर कविता रेड्डी नाम की महिला ने मेसेज किया। उसने उन्हें टेलीग्राम ग्रुप से जोड़ दिया। इसके बाद उन्हें व्हाट्सएप पर कविता रेड्डी नाम की महिला का मैसेज आया। उसने उन्हें टेलीग्राम आईडी और client support (@ india_client) नाम के टेलीग्राम ग्रुप से जोड़ दिया। इसके बाद उन्हें यूनिक्लो गारमेंट ब्रांड के नाम से एक वेबसाइट पर लॉगिन को कहा गया।
वेबसाइट पर ऑनलाइन ऑर्डर करने और कमीशन कमाने के नाम पर उनसे धीरे-धीरे कई खातों में रकम जमा कराई गई। विवेक ने बताया कि उन्होंने 4.60 लाख रुपये अलग-अलग ट्रांजक्शन में भेजे। आरोप है कि इन सभी ट्रांजेक्शनों के बाद आरोपी टेलीग्राम ग्रुप से गायब हो गए और वेबसाइट ने भी काम करना बंद कर दिया। पीड़ित ने रुपये वापस करने के लिए बात की कोशिश तो उन्हें ब्लॉक कर दिया गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
-- -- -- -- --
मोबाइल हैक कर ऑनलाइन लोन एप से फोटो किया वायरल
सहारनपुर। ऑनलाइन लोन एप के माध्यम से धोखाधड़ी और मोबाइल हैक करने का मामला सामने आया है। नवादा रोड निवासी प्रिंस उलियान ने थाना सदर बाजार में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। उनका कहना है कि पत्नी ने रुपये प्लस नामक ऑनलाइन एप से 7500 रुपये का लोन लिया था। लोन की आखिरी किस्त जमा करने की 29 अक्तूबर 2025 थी। उसी दिन सभी बकाया राशि कंपनी को जमा कर दी गई थी। इसके बावजूद एप खोला तो भुगतान अपडेट नहीं हुआ था। अज्ञात व्यक्ति ने उनके मोबाइल नंबर को हैक कर लिया। उनकी पत्नी की फोटो व मोबाइल नंबर उनके पहचान के लोगों व रिश्तेदारों को भेज दिया। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
देवबंद के गांव रणसुरा निवासी विवेक कुमार ने बताया कि 17 अक्तूबर 2025 को उनके व्हाट्सएप पर कविता रेड्डी नाम की महिला ने मेसेज किया। उसने उन्हें टेलीग्राम ग्रुप से जोड़ दिया। इसके बाद उन्हें व्हाट्सएप पर कविता रेड्डी नाम की महिला का मैसेज आया। उसने उन्हें टेलीग्राम आईडी और client support (