फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   455564 cases settled in National Lok Adalat

Saharanpur News: राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारित हुए 455564 वाद

Mon, 22 May 2023 12:44 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 22 May 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
455564 cases settled in National Lok Adalat
राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ करती न्यायमूर्ति  सिद्धार्थ व  जनपद न्यायाधीश  बबीता रानी
फोटो समाचार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत और 18 से 20 मई तक हुई विशेष लोक अदालत में 455564 वादों का निस्तारण हुआ। राष्ट्रीय लोक अदालत दीवानी कचहरी, बाह्य न्यायालय देवबन्द, ग्राम न्यायालय बेहट एवं कलक्ट्रेट सहित जनपद की सभी तहसीलों, बैंकों एव बीएसएनएल आदि में लोक अदालत लगी।
रविवार को दीवानी कचहरी में राष्ट्रीय लोकअदालत का शुभारंभ न्यायमूर्ति सिद्धार्थ ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उद्घाटन कार्यक्रम में जनपद न्यायाधीश बबीता रानी, प्रधान न्यायाधीश नरेंद्र कुमार, पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना अधिकरण संजय कुमार, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविंद शर्मा, सचिव मनव्वर आफताब आदि रहे।
विज्ञापन

राष्ट्रीय लोक अदालत में बबीता रानी जिला जज, नरेंद्र कुमार प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय, संजय कुमार पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण, अरविंद कुमार गौतम अतिरिक्त परिवार न्यायालय, ललित नारायण झा अपर जिला जज, सरला दत्ता अपर जिला जज, प्रकाश तिवारी अपर जिला जज, अपर्णा पांडेय अपर जिला जज आदि ने वादों को निस्तारित किया। इनके साथ ही त्रिभुवन नाथ अपर जिला जज, कल्पना पांडेय अपर जिला जज, आलोक शर्मा अपर जिला जज, आसिफ इकबाल रिजवी अपर जिला जज, आराधना कुशवाहा अपर जिला जज, विकास अपर जिला जज, भूपेंद्र प्रताप अपर जिला जज, श्रीपाल सिंह लघुवाद न्यायाधीश, निधि सिसोदिया मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, मयंक प्रकाश सिविल जज सीनियर डिवीजन, अमित कुमार एसीजेएम प्रथम, प्रियंका वर्मा सिविल जज, मो. आरिफ जेएम, आकांशा तिवारी सिविल जज जेडी हवाली, दिवेश त्रिपाठी प्रथम अपर सिविल जज, श्वेता यादव जेएम,करिश्मा जायसवाल अपर सिविल जज जेड़ी, अमरेन्द्र कुमार अपर सिविल जज जेडी आदि ने वादों का निस्तारण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed