फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   444 corona infected including professors, doctors and policemen found

प्रोफेसर, डॉक्टर और पुलिसकर्मियों सहित 444 कोरोना संक्रमित मिले

Sat, 22 Jan 2022 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
444 corona infected including professors, doctors and policemen found
सहारनपुर। जनपद में शुक्रवार को एक प्रोफेसर, तीन डॉक्टर और कई पुलिसकर्मियों सहित 444 कोरोना संक्रमित मिले। इनके साथ ही जनपद में कोरोना की तीसरी लहर में मिले कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4114 पर पहुंच गई है, साथ ही जनपद में कोरोना के 2389 एक्टिव मरीज हैं।
विज्ञापन

जिला जेल परिसर के 13 और पुलिस लाइन परिसर के पांच लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। एसबीडी जिला अस्पताल परिसर के आठ लोग संक्रमित आए हैं, जिनमें तीन डॉक्टर शामिल हैं। राजकीय मेडिकल कॉलेज परिसर के चार लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आए, जिनमें एक डॉक्टर शामिल हैं। जेवी जैन कॉलेज का एक प्रोफेसर भी संक्रमित आया है। एयर फोर्स स्टेशन परिसर के तीन और रेलवे स्टेशन सहारनपुर परिसर का भी एक व्यक्ति पॉजिटिव आया है। इनके अलावा जनपद में उनाली, हसनपुर, भगवती कॉलोनी, वर्धमान कॉलोनी, न्यू आवास विकास, बादशाहपुर, पेपर मिल रोड, जनता रोड, चुन्हेटी शेख, रानी बाजार, पंत विहार, बेहट रोड, पवन विहार, लेबर कॉलोनी, अंकित विहार, पंजाबी बाग, बिलासपुर, नवादा रोड, गलीरा रोड, शारदानगर, आंबेडकरपुरम, जैन कॉलोनी, उग्राहू, गेस्ट हाउस, द्वारिकापुरी, ऋति आरम रोड, नुमाइश कैंप, चर्च कंपाउंड, पीरवाली गली, न्यू कपिल विहार, एआरसी सरसावा, चिलकाना, सुल्तानपुर, मरोड़गढ़, खाताखेड़ी, दयाल कॉलोनी, आसनवाली, दीनारपुर, बादलपुर, पुवांरका, सरखड़ी, चटका, ठसका, बड़गांव, जंधेड़ी, फतेहपुर, सुन्हेड़ी खड़खड़ी, रसूलपुर, मांडेबांस, नन्हेड़ा, बलियाखेड़ी, पठेड़, खजूरी, रामपुर चुंगी, सिकंदरपुर, रूप विहार, नागल अहीर, बसेड़ा प्लांट, जौला, तल्हेड़ी, सोहनचिड़ा, मीरपुर, लाखनौर आदि जगहों पर भी कोरोना संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन

17 बच्चे और नौ किशोर शामिल
जनपद में शुक्रवार को मिले कोरोना संक्रमितों में 17 बच्चे शामिल हैं, जिनकी आयु एक से 12 वर्ष तक है। इनमें एक बच्चा एक वर्ष से भी कम आयु का है। इनके अलावा नौ किशोर शामिल हैं, जिनकी आयु 13 से 19 वर्ष के बीच है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed