{"_id":"6109844f8ebc3eb9e057e323","slug":"42800-people-vaccinated-on-mega-vaccination-day-saharanpur-news-mrt550327827","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेगा वैक्सीनेशन डे पर 42800 लोगों ने लगाया टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेगा वैक्सीनेशन डे पर 42800 लोगों ने लगाया टीका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। कोरोनारोधी टीकाकरण अभियान में मंगलवार को मेगा वैक्सीनेशन डे मनाया गया। 397 बूथों पर 60 हजार लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया था, जिनके सापेक्ष 42800 लोग टीका लगवाने पहुंचे।
सीएमओ डॉ. संजीव मांगलिक ने बताया कि 18 से 44 आयु वर्ग के अधिक से अधिक लोगों को टीका लगाने के लिए मंगलवार को मेगा वैक्सीनेशन डे मनाया गया। एसबीडी जिला अस्पताल, जिला महिला अस्पताल, राजकीय मेडिकल कॉलेज और सभी सीएचसी सहित तमाम हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों आदि समेत कुल 397 बूथों पर टीकाकरण हुआ। मंगलवार को टीकाकरण शाम चार बजे की बजाय छह बजे तक किया गया। नतीजा विभाग बड़ी संख्या में यानी 42800 लोगों को टीका लगाने में सफल रहा। एक दिन में होने वाले टीकाकरण की अब तक की यह सबसे बड़ी संख्या है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह कोरोना से बचने के लिए टीका जरूर लगवाएं।
जनपद में 10 सक्रिय मरीज
सहारनपुर। जनपद में मंगलवार को एक भी व्यक्ति कोरोना संक्रमित नहीं मिला। जनपद में अभी तक कोरोना की दोनों लहर में कुल 33149 संक्रमित मिले हैं। मंगलवार को एक संक्रमित ठीक भी हुआ। वर्तमान में जनपद में 10 सक्रिय मरीज हैं।