{"_id":"5cd5bcd2bdec22072c33114e","slug":"41557511378-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होटल राजमहल की रसोई में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होटल राजमहल की रसोई में लगी आग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। अंबाला हाईवे पर गुघाल मेला ओवरब्रिज के निकट स्थित राजमहल होटल की रसोई घर में आग लग गई। उस समय आग से वहां अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
होटल मालिक गोपाल किशन उर्फ पाल्ली के मुताबिक रोजाना की तरह शुक्रवार दोपहर भी रसोईघर में खाना तैयार किया जा रहा था। इसी दौरान अचानक रसोई घर में आग लग गई और आग की लपटों से रसोईघर घिर गया। कर्मचारी तत्काल रसोईघर से बाहर निकल गए और फिर शोर मचाकर अन्य स्टाफ को भी मौके पर बुला लिया गया। सूचना मिलते ही दमकल कर्मी भी मौके पर पहुंच गए। तुरंत ही आग पर काबू पा लिया गया।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी तेजवीर सिंह ने बताया कि मॉडलर किचन होने के कारण चिमनी में जमी चिकनाई में आग लग गई थी। कर्मचारियों ने वहां से एलपीजी सिलिंडरों को तुरंत हटाया और आग को बुझा दिया गया। सिलिंडर आग पकड़ लेते तो बड़ा हादसा हो सकता था।