{"_id":"5cd31990bdec22075a3bcd65","slug":"41557338512-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली का टूटा तार हटाते समय बाग रखवाले की करंट से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली का टूटा तार हटाते समय बाग रखवाले की करंट से मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गागलहेड़ी (सहारनपुर)। मक्का बांस गांव में बाग के बीच से जा रही विद्युत लाइन के टूटे पड़े तार को हटाते वक्त बाग में मजदूरी करने वाले युवक की करंट लगने से मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।
जानकारी के अनुसार गागलहेड़ी थाने के गांव मक्का बांस में राव नईम खां के बाग के बीच से विद्युत लाइन गुजर रही है। इसका एक तार टूटा हुआ नीचे पड़ा था। बुधवार की सुबह वहां मजदूरी करने आए 32 वर्षीय नफीस पुत्र शकूर निवासी गांव झंझेड़ी पठानपुरा थाना बेहट ने उसे हटाने का प्रयास किया तो उसमें अचानक करंट आ गया। करंट लगने से नफीस की मौके पर ही मौत हो गई। उसके साथियों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिये सहारनपुर भिजवाया।
और जब फैली हत्या की अफवाह
नफीस के साथ काम कर रहे मजदूरों ने तो गांव में करंट लगने से उसकी मौत की खबर की, लेकिन इसी बीच उसकी बाग में हत्या की अफवाह फैल गई। गांव के लोग बड़ी संख्या में घटना स्थल की तरफ दौड़ पडे़े। पुलिस ने भी आला अधिकारियों को हत्या होने का मेसेज भेज दिया तथा थानाध्यक्ष भारी पुलिस बल के साथ बाग में पहुंचे। मौके पर पता चला कि मौत की वजह करंट है। इसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली।