फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   ‘कुरान से अपना रिश्ता जोड़ें मुसलमान’

‘कुरान से अपना रिश्ता जोड़ें मुसलमान’

Mon, 01 Apr 2019 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
‘कुरान से अपना रिश्ता जोड़ें मुसलमान’
‘कुरान से अपना रिश्ता जोड़ें मुसलमान’
विज्ञापन

छुटमलपुर (सहारनपुर)। मदरसा जामियतुल किरात कफ्लेता गुजरात के मोहतमिम कारी इस्माईल बिस्मिल्लाह ने कहा है कि मुसलमान कुरान से अपना रिश्ता जोड़ें और खुद अमल करने के साथ ही इसकी तालीमात को दुनिया के सामने पेश करें।
रविवार को मदरसा जामिया काशिफुल उलूम में खत्म ए कलामुल्लाह और खत्म ए बुखारी शरीफ के मौके पर उन्होंने इजलास को ख़िताब किया। कारी बिस्मिल्लाह ने कहा कि कुरान में हर मसले का हल और हर मुश्किल से निजात हासिल करने का तरीका मौजूद है। मुसलमान को इधर उधर भटकने के बजाए कुरान से रिश्ता जोड़ना चाहिए। उन्होंने हुफ्फाज ए कुरान व बुखारी शरीफ पूरी करने वाले 144 तलबाओं की दस्तारबंदी कराते हुए उनसे कुरान की तालीमात को दुनिया के सामने पेश करने का आह्वान भी किया।
विज्ञापन

शेखुल हदीस मौलाना मुफ़्ती अब्बास बिस्मिल्लाह कासमी ने कहा कि कुरान ने आलम ए इंसानियत में एक अजीब इंकलाब पैदा किया और इंसान को गुमराही की दलदल से निकाल कर उसका रिश्ता उसके खालिक व मालिक ए हकीकी से जोड़ा। आज भी कुरान की पैरवी ही मुसलमान को पस्ती से निकाल सकती है। मुफ़्ती कारी युनुस ने तिलावत और सुफियान फलाही ने नात पेश की। जामिया के नाजिम मौलाना मो आसिफ नदवी ने मुआशरे को इस्लामी बनाने पर जोर देते हुए सुन्नत ए नबवी को जिंदा करने और कुरान और हदीस की रोशनी में जिंदगी गुजारने का आह्वान किया। सदारत जामिया के मोहतमिम मौलाना हाशिम ने की। निजामत मौलाना आरिफ ने की। तलबाओं को इनामत से नवाजा गया और मुल्क की तरक्की, खुशहाली और कौम की इज्जत आबरू की हिफाजत के लिए दुआ भी कराई गई। शेखुलहदीस मौलाना हबीबुल्लाह, मौलाना इश्तियाक, मौलाना हारून, मौलाना युनुस, मौलाना अजीम शाह, मौलाना नाजिम कासमी, हाजी फजलुर्रहमान, मुफ़्ती अब्दुल खालिक, मुफ़्ती अताउर्रहमान जमील कासमी, मौलाना उस्मान, अब्दुल मतीन, डॉ जमशेद, मौलाना अल्ताफ, मौलाना रियाजुद्दीन हक्कानी, मौलाना आजम, कारी इसरार, हाफिज फुरकान, हाफिज मोहतरम, कारी शमशाद, मौलाना जुल्फक्कार, मौलाना इफ्तखार, मौलाना तहसीन, हाफिज इरशाद, मौलाना अमजद व कारी अंसार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed