{"_id":"5c8fddddbdec22143f7576c0","slug":"41552932317-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेशीय जूडो प्रतियोगिता में पदक जीतकर बढ़ाया मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेशीय जूडो प्रतियोगिता में पदक जीतकर बढ़ाया मान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित प्रदेशीय सब जूनियर जूडो प्रतियोगिता में सहारनपुर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण सहित कुल नौ पदक जीते। प्रतियोगिता से लौटने पर सोमवार को पदक विजेताओं का स्वागत किया गया। सहारनपुर डिस्ट्रिक्ट जूडो एसोसिएशन के पदाधिकारियों और खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों को बधाई दी।
एसोसिएशन के सचिव एवं अंतरराष्ट्रीय रेफरी दीपक गुप्ता ने बताया कि प्रतियोगिता में सहारनपुर मंडल के कुल 14 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया, जिनमें आठ लड़के और छह लड़कियां शामिल रहीं। खिलाड़ियों ने एक स्वर्ण सहित कुल नौ पदकों पर कब्जा का सहारनपुर मंडल का नाम रोशन किया। आशीष सरोहा ने 60 किलोग्राम भार में स्वर्ण, पारस कश्यप ने 35 किलोग्राम, शिवप्रताप सिंह ने 66 किलोग्राम और साक्षी ने 57 किलोग्राम भार में रजत पदक जीता। रोहन सिंह ने 45 किलोग्राम, युवराज चौधरी ने 50 किलोग्राम भार, गौरव अरोड़ा ने 50 किलोग्राम, प्राची ने 40 किलोग्राम, प्रियांशी सक्सेना ने 36 किलोग्राम भार में कांस्य जीता। लौटने पर प्रभारी क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी प्रेम कुमार, जिला उप क्रीड़ा अधिकारी काशी नरेश यादव, विवेक गर्ग, प्रदीप कुमार, दानिश असद, कामिनी चौधरी आदि ने पदक विजेताओं को बधाई दी।