फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   अब नहीं उतरवाए जाएंगे परीक्षार्थियों के जूते-मौजे

अब नहीं उतरवाए जाएंगे परीक्षार्थियों के जूते-मौजे

Thu, 21 Feb 2019 12:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Feb 2019 12:20 AM IST
विज्ञापन
अब नहीं उतरवाए जाएंगे परीक्षार्थियों के जूते-मौजे
सहारनपुर। यूपी बोर्ड परीक्षाओं में अब परीक्षार्थियों के जूते और मौजे नहीं उतरवाए जाएंगे। एक विधायक द्वारा विधानसभा में मामला उठाने के बाद माध्यमिक शिक्षा परिषद की सचिव नीना श्रीवास्तव ने सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को शेष परीक्षाओं में परीक्षार्थियों के जूते और मौजे नहीं उतरवाने के आदेश जारी किए हैं। आदेश के अनुपालन में जिला विद्यालय निरीक्षक ने जनपद के सभी 91 केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देशित किया है।
विज्ञापन

दसवीं और 12वीं की परीक्षाओं को नकल विहीन बनाने के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद अनेक कदम उठा रही है। कक्षों में वायस रिकॉर्डरयुक्त सीसीटीवी लगवाए गए हैं। साथ ही सचल दस्ते और आंतरिक सचल दस्ते भी परीक्षाओं पर नजर बनाए हुए हैं। नकल की कोई गुंजाइश न रहे। इसके लिए अनेक केंद्रों पर कक्ष निरीक्षकों द्वारा परीक्षार्थियों के जूते और मौजे उतरवाकर कक्षों के बाहर रखवाए जा रहे हैं। पिछले दिनों सर्दियों के बीच परीक्षार्थियों को जूते और मौजे उतारकर ठंडे फर्श पर पैर रखकर बैठने में परेशानी हुई। कई जिलों में इसका हल्का विरोध भी हुआ। 14 फरवरी को विधायक वीर विक्रम सिंह ने विधानसभा में मामला उठाया था। इसको देखते हुए माध्यमिक शिक्षा परिषद की सचिव ने सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को आदेश जारी किए हैं। उन्होंने कहा है कि यूपी बोर्ड की शेष परीक्षाओं में परीक्षार्थियों के जूते और मौजे न उतरवाए जाएं। मगर केंद्र और कक्षा में एंट्री से पहले परीक्षार्थियों की अच्छे से तलाशी जरूर ले ली जाए।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक डॉक्टर अरुण कुमार दूबे ने बताया कि यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्रों के सभी केंद्र व्यवस्थापकों को आदेश का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed