फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   मनमोहक होगी प्रभु श्री जगन्नाथ की रथयात्रा: भारत

मनमोहक होगी प्रभु श्री जगन्नाथ की रथयात्रा: भारत

Tue, 19 Feb 2019 01:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Feb 2019 01:08 AM IST
विज्ञापन
मनमोहक होगी प्रभु श्री जगन्नाथ की रथयात्रा: भारत
मनमोहक होगी प्रभु श्री जगन्नाथ की रथयात्रा : भारत
विज्ञापन

सहारनपुर। श्री जगन्नाथ रथ यात्रा समिति के चेयरमैन भारत कर्णवाल ने कहा कि 27 फरवरी को निकाली जाने वाली भगवान श्री जगन्नाथ की रथयात्रा मनमोहक होगी। कई जगह पर प्रभु को 56 भोग अर्पित किए जाएंगे। अंबाला रोड स्थित एक सभागार में श्री जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव कार्ड का विमोचन किया गया। समिति चेयरमैन व कोषाध्यक्ष रम्मी धवन ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी अग्रवाल धर्मशाला से 27 फरवरी को प्रभु श्री जगन्नाथ की रथयात्रा निकाली जाएगी। सुबह 11 बजे प्रभु को 56 भोग अर्पित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि श्रद्धालु मिट्टी की हांडियों में प्रभु के लिए व्यंजन बनाकर और तुलसी के पत्ते डालकर लाएं। अध्यक्ष संजय कर्णवाल ने कहा कि मुख्य यजमान मनमोहन लाल मुकुंद परिवार रहेगा। यात्रा का उद्घाटन आम आदमी पार्टी नेता योगेश दहिया करेंगे। दीप प्रज्ज्वलित कुलदीप धमीजा व राजीव शर्मा, मोहित जैन प्रभु का श्रृंगार और आरती राकेश नारंग द्वारा की जाएगी। गाजियाबाद मंदिर से आए सुरेश्वर प्रभुु ने बताया कि दिल्ली, वृंदावन, गाजियाबाद के भक्त कीर्तन करेंगे। घंटाघर पर भी 56 भोग अर्पित किए जाएंगे। प्रवेश धवन ने बताया कि 40 फुटा ऊंचा रथ, झांकियां और विदेशों से आए भक्त आकर्षण बिखरेंगे। आवास-विकास स्थित हरि मंदिर पहुंचकर रथयात्रा संपन्न होगी और भंडारे का आयोजन किया जाएगा। पत्रकार वार्ता के बाद दो मिनट का मौन रखकर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान विशाल कर्णवाल, ऋषि कर्णवाल, विनीत कर्णवाल, गगन कर्णवाल, अंशु कर्णवाल, अंकित कर्णवाल, रामभक्त वालिया, गौरव भसीन, शेखर कर्णवाल, विनीत कर्णवाल, राजकुमार नरूला, किशन लाल, सुशांत बब्बर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed