फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   तो बढ़ जाएंगे करीब 75 हजार मतदाता

तो बढ़ जाएंगे करीब 75 हजार मतदाता

Sat, 01 Dec 2018 12:09 AM IST
Updated Sat, 01 Dec 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
तो बढ़ जाएंगे करीब 75 हजार मतदाता
सहारनपुर। मतदाता सूची पुनरीक्षण के दौरान अब तक करीब 92 हजार फार्म मतदाता सूची में नाम जुड़वाने को आए, जबकि करीब 35 हजार फार्म नाम कटवाने के भरे गए हैं। दावे और आपत्तियों का निस्तारण होने के बाद संभावना है कि करीब 75 हजार नए मतदाता सूची में शामिल हो जाएंगे।
विज्ञापन

मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के तहत शुक्रवार को मंडलायुक्त चंद्रप्रकाश त्रिपाठी और जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने कलक्ट्रेट सभाकक्ष में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की, जिसमें मतदाता सूची पुनरीक्षण में प्राप्त फार्मों के बारे में बताया गया। इसके बाद प्रेसवार्ता के दौरान जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने बताया कि एक सितंबर 2018 से 25 नवंबर तक मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए 92245 फार्म 6 जमा कराए गए हैं। इसके अलावा नाम कटवाने को 35496 फार्म 7 प्राप्त हुए हैं, जबकि नाम संशोधन के लिए 2543 फार्म 8 और मतदान केंद्र संसोधन के लिए 2020 फार्म 8 ए प्राप्त हुए हैं। जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने बताया कि अब मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, नाम कटवाने या फिर नाम संशोधन कराने के लिए आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। इस दौरान अपर जिलाधिकारी एसके दूबे, सिटी मजिस्ट्रेट शेरी सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

10 दिसंबर तक दावे और आपत्ति का निस्तारण
मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर प्राप्त होने वाले दावे और आपत्तियों का निस्तारण आगामी 10 दिसंबर तक किया जाएगा। बीएलओ की जांच के बाद दावे-आपत्ति का निस्तारण होगा। इसके बाद 7 जनवरी तक डाटाबेस की अपडेटिंग का कार्य होगा और फिर 11 जनवरी को पूरक सूचियों की छपाई होने के बाद 15 जनवरी को फोटोयुक्त मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बूथ लेवल एजेंट बनाने में दलों में उदासीनता
मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों से बूथ लेवल एजेंट की सूची मांगी गई थी, लेकिन राजनीतिक दल इसमें उदासीनता बरत रहे हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि भाजपा ने सहारनपुर नगर सीट पर कुछ ही बूथों पर बीएलए नियुक्त किए हैं, जबकि बसपा ने बेहट, नकुड़, सहारनपुर नगर, सहारनपुर देहात, देवबंद और रामपुर मनिहारान विधानसभा क्षेत्र में अपने बीएलए नियुक्त किए हैं।
विधानसभावार प्राप्त फार्म
विधानसभा क्षेत्र ---- फार्म 6----- फार्म 7 ------फार्म 8-----फार्म 8ए
बेहट -------------- 14408---------4631--------509--------383
नकुड़ ------------- 14663---------4607---------350------233
सहारनपुर नगर---14440--------6769-------280------435
सहारनपुर देहात--11401--------4442-------582--------5
देवबंद -------------12687-------5006-------160--------240
रामपुर मनिहारान--9755-------4635-------283-------509
गंगोह -------------14891-------5406-------379-------215
योग -------------92245--------35496-----2543------2020
------------------------------------
------ एक सितंबर 2018 तक मतदाताओं की संख्या
विधानसभा क्षेत्र --------- पुरुष ------- महिला ------थर्ड जेंडर---- कुल मतदाता
बेहट ------------------ 181179--------159294--------7------------340480
नकुड़ ----------------- 174988--------152949--------9----------- 327946
सहारनपुर नगर------ 210746-------- 183497-------34--------- 394277
सहारनपुर देहात ---- 173255-------- 147060------- 22--------- 320337
देवबंद ---------------- 176321-------- 148775------- 11--------- 325107
रामपुर मनिहारन --- 160593-------- 136866------- 2--------- 297461
गंगोह ----------------- 191259------- 164343------- 13-------- 355615
योग ------------------ 1268341------ 1092784------ 98------- 2361223
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed