फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   अमृतसर में धमाके बाद सक्रिय हुए खुफिया एजेंसी के अधिकारी, चेकिंग अभियान चलाया

अमृतसर में धमाके बाद सक्रिय हुए खुफिया एजेंसी के अधिकारी, चेकिंग अभियान चलाया

Mon, 19 Nov 2018 12:04 AM IST
Updated Mon, 19 Nov 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
अमृतसर में धमाके बाद सक्रिय हुए खुफिया एजेंसी के अधिकारी, चेकिंग अभियान चलाया
अमृतसर में धमाके बाद सक्रिय हुए खुफिया एजेंसी के अधिकारी, चेकिंग अभियान चलाया
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। अमृतसर में निरंकारी भवन में धमाका होने के बाद नगर में पुलिस एवं खुफिया एजेंसियों के अधिकारी भी चौकन्ना हो गए हैं। रविवार को सुरक्षा के मद्देनजर अधिकारियों ने रेलवे स्टेशन, निरंकारी भवन समेत अन्य स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया।

पंजाब के अमृतसर में निरंकारी भवन में हुए ग्रेनेड धमाके के बाद नगर में खुफिया एजेंसी व पुलिस अधिकारी सक्रिय हो गए। रविवार को स्थानीय अभिसूचना इकाई के इंस्पेक्टर अरविंद कुमार व उपनिरीक्षक भारत भूषण के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने रेलवे स्टेशन पर संदिग्धों से पूछताछ की और उनके सामान की बारीकी से तलाशी ली। जिसके बाद टीम ने बस स्टेंड, निरंकारी भवन, गुरुद्वारा, होटल और ढाबों के पास पहुंचकर वहां का निरीक्षण किया तथा लोगों से पूछताछ भी की। हालांकि इस दौरान सब कुछ ठीक ठाक मिला। इंस्पेक्टर अरविंद कुमार ने बताया कि अमृतसर में हुए धमाके के बाद सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए खुफिया विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने विभिन्न स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। उन्होंने बताया कि लगातार संदिग्धों पर नजर रखी जा रही है। इस दौरान जीआरपी की टीम भी साथ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed