फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   राम ने तोड़ा शिवधनुष, धूमधाम से हुआ राम-जानकी विवाह

राम ने तोड़ा शिवधनुष, धूमधाम से हुआ राम-जानकी विवाह

Wed, 10 Oct 2018 12:33 AM IST
Updated Wed, 10 Oct 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
राम ने तोड़ा शिवधनुष, धूमधाम से हुआ राम-जानकी विवाह
राम ने तोड़ा शिवधनुष, धूमधाम से हुआ राम-जानकी विवाह
विज्ञापन

सरसावा (सहारनपुर)। रामलीला महोत्सव में जनकपुरी में सीता स्वयंवर का मंचन किया गया। स्वयंवर की शर्त के अनुसार अनेकों प्रतापी राजाओं विशेषकर लंकापति रावण ने भगवान शिव का धनुष उठाने का प्रयास किया। लेकिन अयोध्या के राजकुमार राम के अतिरिक्त कोई भी धनुष को हिला तक नहीं सका। जैसे ही राम ने धनुष उठाकर स्वयंवर की शर्त को पूरा किया तो जनक पति ने राम के साथ सीता जी का विवाह करने की घोषणा की और उसके बाद रामलीला मंचन स्थल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा।

मंगलवार को पूरे साज सज्जा के साथ श्रीराम की बारात निकाली गयी। बारात में नगर के प्रसिद्ध बैंड बाजों के अलावा अनेक झांकियां भी शामिल रहीं। एक रथ पर राम तथा लक्ष्मण और उनके गुरू विराजमान थे, वहीं दूसरे रथ पर राम के अनुज भरत तथा शत्रुघ्न बैठे हुए थे। वहीं बाराती बने नगर के गणमान्य लोग बाराती के रूप में नाचते गाते हुए चल रहे थे राम बारात नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए देर रात अंबाला रोड पर स्थित विश्वकर्मा मंदिर के समीप स्थित जनकपुरी पहुंची। जहां राम ने सीता जी को वरमाला पहनाई और जनकपुरी श्रीराम के जयकारों से गूंज उठी। श्रीराम की बारात में मुख्य रूप से रामलीला कमेटी के प्रधान केजी गुंबर, नरेश चंद जैन, रमेश सुखीजा, देशबंधु शर्मा, संजय शर्मा, सुशील कांबोज, सुखविंद्र शर्मा, पवन टांक, अनुज कांबोज, राकेश साहनी, राजेश कश्यप, रामपाल गुप्ता, राजेश चावला, दीपक गुप्ता, महावीर गुप्ता, दिनेश गुप्ता, रुचि यादव, नेहा राणा, अशोक धीमान, सुभाष धीमान नगर के गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed