फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   नगर पालिका बोर्ड की बैठक में साठ लाख के प्रस्ताव पारित

नगर पालिका बोर्ड की बैठक में साठ लाख के प्रस्ताव पारित

Wed, 26 Sep 2018 12:27 AM IST
Updated Wed, 26 Sep 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
नगर पालिका बोर्ड की बैठक में साठ लाख के प्रस्ताव पारित
नकुड़ (सहारनपुर)। नगर पालिका बोर्ड की बैठक में करीब साठ लाख रुपये के प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास किए गए हैं। मंगलवार को पालिका सभागार में पालिकाध्यक्ष शाहनवाज खान की अध्यक्षता में आयोजित पालिका बोर्ड की बैठक में 14वें वित्त व अवस्थापना निधि के अंतर्गत प्राप्त धनराशि से कराए जाने वाले विकास कार्यों को सर्वसम्मति से स्वीकार किया गया। अधिशासी अधिकारी राजीव कुमार द्वारा माह जुलाई-अगस्त 2018 का आय व्यय का ब्यौरा पेश किया गया। इस दौरान बरसात के कारण क्ष्तिग्रस्त हुए नालों की मरम्मत एंव अन्य विषयों के अंतर्गत रखे गए करीब साठ लाख रुपये के विकास कार्यों के प्रस्तावों को सर्वसम्मति से पास किया गया। बैठक के सौहार्दपूर्ण संपन्न होने पर पालिकाध्यक्ष शाहनवाज खान ने सभी सभासदों को धन्यवाद देते हुए बैठक का समापन किया। उन्होंने कहा कि नगर में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य कराये जा रहे हैं। उन्होंने सभी नगरवासियों से नगर के विकास हेतु सुझाव देने की अपील भी की। इस मौके पर वरिष्ठ लिपिक सुशील सैनी, सभासद वंदना शर्मा, सुमन देवी, भूपेंद्र गुप्ता, विपुल गुप्ता, महेश कुमार, नौशाद शाह, त्रिलोकचंद, शामशाद खां, अल्ताफ व अभिषेक जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed