फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   सवाल उठाया

सवाल उठाया

Thu, 30 Aug 2018 01:08 AM IST
Updated Thu, 30 Aug 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
सवाल उठाया
शाकंभरी। विधानसभा में बुधवार को भी कांग्रेस विधायक नरेश सैनी घाड़ क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं को जोर शोर से उठाया। कांग्रेसी विधायक नरेश सैनी ने विधानसभा में प्रश्न उठाया कि जनपद सहारनपुर की विधानसभा क्षेत्र बेहट जो पर्वतीय क्षेत्र से सटा हुआ है एवं इस पर्वतीय क्षेत्र से होकर 15 नदियां गुजरती है जिससे प्रतिवर्ष इन नदियों में आने वाली बाढ़ एवं कटाव से किसानों को भी काफी नुकसान होता है। किसानों की उपजाऊ हजारों बीघा भूमि में कटाव तो होता ही है और हजारों बीघा उपजाऊ भूमि इन नदियों में समा जाती है। क्या सरकार इसकी रोकथाम के लिए जगह जगह टक्कर एवं बांध का निर्माण कराएगी? उपरोक्त सवाल के जवाब में बताया गया कि बाढ़ से रोकथाम न कराने का तो प्रश्न ही नहीं उठता है। विधानसभा बेहट के ब्लॉक साढ़ोली क़दीम के अंतर्गत 11 गांवों की सुरक्षा के लिए क्षति ग्रस्त बाढ़ सुरक्षा कार्यों की पुनर्स्थापना के कार्य की परियोजना के लिए 381.72 लाख रुपये स्वीकृत है और इसके सापेक्ष 200.86 लाख रुपये की धनराशि आवंटित कर दी गई है। बरसात के मौसम के बाद तटबंध एवं मरम्मत का कार्य कराया जायेगा और इसके अतिरिक्त 38 गांवों की सुरक्षा हेतु पुख्ता इंतजाम करते हुए एक अन्य परियोजना भी तैयार की गई है। इस परियोजना के सक्षम स्तर से अनुमोदित होने एवं वित्तीय संसाधनों की उपलब्धता पर कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed