{"_id":"5b71d42642c79235ae36ea85","slug":"41534186534-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोनिका गोयल व सिम्मी तायल को तीज क्वीन खिताब से नवाजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोनिका गोयल व सिम्मी तायल को तीज क्वीन खिताब से नवाजा
Updated Tue, 14 Aug 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
गंगोह (सहारनपुर)। लायंस क्लब सेंट्रल सदस्यों ने मस्ती भरे माहौल में हर्षोल्लास के साथ तीज उत्सव मनाया। उत्सव में विभिन्न प्रतियोगिताओं में क्लब सदस्यों और लायनेस ने भाग लिया। वरिष्ठ वर्ग में मोनिका गोयल एवं कनिष्ठ वर्ग में सिम्मी तायल को तीज क्वीन चुनी गई, जिन्हें ताज पहनाकर सम्मानित किया गया। विशेष बात यह रही कि मुस्लिम सदस्यों ने भी आयोजन में बढ चढ कर भाग लिया।
एमजेएफ अरविन्द कपूर के जन्मोत्सव ने कार्यक्रम की शोभा ने चार चांद लगा दिए। प्रभा गार्डन में लायंस क्लब गंगोह सेंट्रल की लायनेस ने तीज के गीत के साथ झूला झूला। इसके बाद आयोजित प्रतियोगिताओं नृत्य व फैशन प्रतियोगिता, तंबोला, सरप्रराइज गेम में सभी ने उत्साह पूर्वक सहभागिता की। प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। मुख्य अतिथि जोन चेयरपर्सन पंकज बिजवानी ने कहा है कि तीज का त्योहार हमारी संस्कृति की पहचान है। उन्होंने विजेताओं को सम्मानित किया। आयोजित तीज क्वीन प्रतियोगिता के वरिष्ठ वर्ग में मोनिका गोयल व कनिष्ठ वर्ग में सिम्मी तायल का तीज क्वीन के लिए चयन किया गया। विजेताओं को सभासद साजिया मसूद, तलविंद्र कपूर, पूर्व डीसीपी पूनम जैन, पार्षद देहरादून नेहा गुप्ता, अंकिता बिजलानी, रजनी राजपूत, पल्लवी अरोड़ा ने ताज पहनाकर सम्मानित किया। पूनम जैन ने कहा कि त्योहार किसी वर्ग विशेष के बंधक नही है इन्हें सौहार्द पूर्वक मनाना चाहिए। कार्यक्रम में विजय लक्ष्मी, अंजना गोयल, अध्यक्ष पंकज राजपूत, अरविंद कपूर, प्रदीप तायल, डॉ. अनवर अंसारी, माही हबीब, आदित्य बबलू, अतुल, प्रदीप कपाडिया, अखिल गर्ग, सचिन गोयल, रविशंकर गर्ग आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन सिम्मी तायल और सोनिया गर्ग ने संयुक्त रुप से किया। नगरपालिका के पूर्व चेयरमैन, प्रेस क्लब महामंत्री श्रवण शर्मा, नौशाद चैधरी, पूर्व सभासद डॉ. राकेश गर्ग भी मौजूद रहे।