{"_id":"5b5624c34f1c1b827d8b459a","slug":"41532372163-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खटौली प्रकरण में कमेटी गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खटौली प्रकरण में कमेटी गठित
Updated Tue, 24 Jul 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खटौली प्रकरण में पांच-पांच लोगों की कमेटी गठित
देवबंद (सहारनपुर)। खटौली में मंदिर के रास्ते और कुएं भूमि को लेकर चल रहे विवाद को सुलझाने के लिए सोमवार को रामपुर मनिहारान विधायक देवेंद्र निम ने गांव पहुंचकर दोनों पक्षों के लोगों से वार्ता की। उन्होंने कहा कि आपसी सहमति से विवाद का जल्द निस्तारण कराने के प्रयास किए जाएंगे।
विदित रहे कि खटौली निवासी मोनू त्यागी, नीरज त्यागी और बिजेंद्र कुमार ने ग्राम प्रधान पक्ष पर मंदिर के रास्ते और कुएं की भूमि पर अवैध अतिक्रमण करने का आरोप लगाया था। इसे लेकर दोनों पक्षों के बीच तनाव बना हुआ है। पूर्व में मामला का निस्तारण कराने के लिए भाजपा जिलाध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप और एसडीएम रामविलास यादव समेत अन्य अधिकारियों ने भी प्रयास किए। लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका। सोमवार को विधायक देवेंद्र निम, मंडल अध्यक्ष राजकुमार चौधरी, देवबंद नगराध्यक्ष गजराज राणा तथा ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि नीटू चौधरी सहित अन्य खटौली गांव पहुंचे। उन्होंने दोनों पक्षों के लोगों से इस मुद्दे पर बातचीत की। विधायक ने कहा कि गांव में माहौल खराब न हो। इसके लिए दोनों पक्षों के लोगों को आपसी सहमति से विवाद का निस्तारण कर लेना चाहिए। इसके लिए दोनों पक्षों की तरफ से पांच-पांच लोगों की कमेटी बनाई गई है। यह कमेटी दोनों पक्षों को एक साथ बैठाकर वार्ता मामले का हल निकालेगी। इस मौके पर सतीश तायल, राहुल त्यागी, डा. सुखपाल सिंह, हरीश त्यागी आदि रहे।