फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   क्रेडिट पर किसानों को खाद उपलब्ध कराएं

क्रेडिट पर किसानों को खाद उपलब्ध कराएं

Fri, 20 Jul 2018 12:13 AM IST
Updated Fri, 20 Jul 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
क्रेडिट पर किसानों को खाद उपलब्ध कराएं
क्रेडिट पर किसानों को खाद बीज उपलब्ध कराएं सहकारी समितियां
विज्ञापन

सहारनपुर। भाकियू अंबावत के जिलाध्यक्ष नीरज चौधरी ने कहा कि जिला सहकारी बैंक में करीब सात करोड़ रुपये का घोटाला करने वाले बैंक के अधिकारियों से वसूली नहीं होने का खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ रहा है। ऐसे में किसानों को क्रेडिट पर खाद बीज नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने संयुक्त आयुक्त सहकारिता एनके सिंह को ज्ञापन सौंपा।

बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट परिसर में हुई बैठक में जिलाध्यक्ष ने कहा कि गन्ना खरीद अधिनियम के तहत 14 दिनों में गन्ना मूल्य भुगतान करने का प्रावधान है। इसके बावजूद शुगर मिलें बकाया भुगतान करने में कोताही बरत रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार को बकाया भुगतान कराने कोई रुचि नहीं है। भाकियू अंबावत कार्यकर्ताओं ने संयुक्त आयुक्त सहकारिता एनके सिंह को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने सहकारी समितियों से क्रेडिट पर खाद बीज उपलब्ध कराने, समितियों में अवैध नियुक्तियों की जांच कराने सहित अन्य मांग की। अध्यक्षता अर्जुन सिंह राणा और संचालन प्रेम सिंह राणा ने किया। जुल्फान, साहब सिंह, देशराज, प्रीतम सिंह, सोमवीर, राजीव, वेदपाल,नरेंद्र, विनोद, अशोक, इस्लाम, सोमपाल, सुखवीर, श्रीपाल, ओमवीर, प्रकाशचंद, पदमप्रकाश शर्मा, मोतीराम, सुरेंद्र कांबोज, रविन्द्र आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed