फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   भाजपा की पोल खोलने के लिए बड़े अभियान की जरूरत : इमरान

भाजपा की पोल खोलने के लिए बड़े अभियान की जरूरत : इमरान

Sun, 01 Jul 2018 12:24 AM IST
Updated Sun, 01 Jul 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
भाजपा की पोल खोलने के लिए बड़े अभियान की जरूरत : इमरान
भाजपा की पोल खोलने के लिए बड़े
विज्ञापन

अभियान की जरूरत : इमरान

बेहट। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष इमरान मसूद ने कहा कि आरएसएस देश को तोड़ना चाहता है और भाजपा आरएसएस के इशारे पर काम कर रही है। इसलिए हम सभी को संभलने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि झूठ की बुनियाद पर बनी भाजपा सरकार की पोल खोलने के लिए बड़े अभियान की जरूरत है ताकि उपचुनावों की तरह भाजपा को 2019 के चुनाव में भी जनता सबक सिखा सके।
इमरान मसूद शनिवार को बेहट में कांग्रेस के भाजपा की पोल खोल कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने चुनाव से देश की जनता से बड़े वादे किए थे। लेकिन भी जनता से छलावा किया गया। न तो लोगों के खातों में पैसा आया और न ही महिलाओं का सशक्तिकरण हुआ।
विज्ञापन

बेहट विधायक नरेश सैनी ने दावा किया कि वर्ष 2019 में भाजपा को बड़ी शिकस्त मिलेगी। देहात विधायक मसूद अख्तर ने कहा कि चार साल में केंद्र की भाजपा सरकार ने एक भी वायदा पूरा नहीं किया। पीएम झूठ बोलते रहे और केंद्र के बाद प्रदेश की सत्ता भी हथिया ली। पूर्व जिलाध्यक्ष मेहरबान आलम, मजाहिर राणा, जावेद साबरी, संजीव कर्णवाल एवं महेंद्र तनेजा ने कहा कि कांग्रेस हिंदू-मुस्लिम को जोड़ने काम कर रही है। लेकिन भाजपा आरएसएस के साथ मिलकर देश को बांटने की दिशा में काम कर रही है। उन्होंने भाजपा को जनविरोधी बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शशि वालिया ने की। संचालन चौधरी हाशिम ने किया। कार्यक्रम में विधान सभा क्षेत्र प्रभारी बेहट जमील अहमद, नगराध्यक्ष अबरार मिर्जा, राव जहीर, चौधरी लियाकत अली, मुकेश दीक्षित आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाशिम बने ब्लॉक अध्यक्ष
बेहट। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष शशि वालिया द्वारा घघरौली गांव निवासी चौधरी हाशिम को एक बार फिर ब्लॉक साढ़ौली कदीम का अध्यक्ष नियुक्त करने की घोषणा की। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष इमरान ने उन्हें मंच पर बुलाकर मनोनयन पत्र सौंपा और माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed