फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   तालाब की रेलिंग होती तो न जाती मासूम मुस्कान की जान

तालाब की रेलिंग होती तो न जाती मासूम मुस्कान की जान

Thu, 19 Apr 2018 12:44 AM IST
Updated Thu, 19 Apr 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
तालाब की रेलिंग होती तो न जाती मासूम मुस्कान की जान
सहारनपुर। कांशीराम कॉलोनी में स्थित तालाब पर रेलिंग होती तो मासूम मुस्कान की जान नहीं जाती। तालाब किनारे रेलिंग न लगी होने के कारण हादसा हुआ। रेलिंग को चोरों ने तोड़कर चोरी कर लिया। जिसको लेकर लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन

बुधवार को नागल निवासी मेहरबान की पुत्री छह साल की मुस्कान की कांशीराम कालोनी में स्थित तालाब में डूबने से मौत हो गई थी। जिस तालाब में डूबने से मुस्कान की मौत हुई उस तालाब को लोगों के लिए खासकर बच्चों के लिए खतरा मानते हुए जाल लगवाया गया था। लेकिन चोरों ने धीरे-धीरे करके जाल को चोरी कर लिया। पूरे तालाब का जाल के चोरी होते ही वहां पर हादसे होने शुरू हो गए। हालांकि बच्चे की मौत का यह पहला मामला है। लेकिन यहां पानी में लोगों के गिरने के कई मामले पहले हो चुके हैं।
विज्ञापन

काशीराम कालोनी निवासी फैजान ने बताया कि कॉलोनी में ही रहने वाले शहजाद के पशु तालाब में जाल न होने के कारण पानी में घुस गए थे। उन्हें निकालने के प्रयास में शहजाद भी पानी में गिर गया था। जिसे लोगों ने काफी मुश्किल से निकाला। उन्होंने बताया कि पहले तालाब पर पूरा जाल लगा हुआ था। लेकिन चोर एवं नशा करने वाले कुछ असामाजिक तत्वों ने धीरे-धीरे तालाब का जाल लगभग खत्म ही कर दिया है। मुस्कान के डूबने की घटना से कॉलोनी में रह रहे अन्य परिवारों में भी दहशत हो गई है। रसूल ने कहा कि न तो यहां सुरक्षा की कोई व्यवस्था है और न ही कोई मरम्मत ही कराता है। नगर निगम और प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। उन्होंने तालाब किनारे जाल फिर से लगवाए जाने की मांग की है। नगर निगम के संपत्ति अधिकारी केशव प्रसाद का कहना है कि वह मामले की जानकारी कराएंगे। रेलिंग चोरी हो गई है तो कानूनी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed