फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   जडोदाजट में अब अंग्रेजी भी पढेंगे प्राइमरी स्कूल के बच्चे

जडोदाजट में अब अंग्रेजी भी पढेंगे प्राइमरी स्कूल के बच्चे

Thu, 19 Apr 2018 12:48 AM IST
Updated Thu, 19 Apr 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
जडोदाजट में अब अंग्रेजी भी पढेंगे प्राइमरी स्कूल के बच्चे
देवबंद (सहारनपुर)। जड़ोदाजट गांव के प्राथमिक विद्यालय नंबर-2 को प्रदेश सरकार द्वारा अंग्रेजी माध्यम में परिवर्तित किए जाने पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विज्ञापन

क्षेत्रीय विधायक ब्रिजेश सिंह ने सरकार के इस कार्य को सराहनीय कदम बताया है। कहा कि इससे निश्चित ही गरीब परिवार के बालक-बालिकाएं निशुल्क अंग्रेजी माध्यम से उच्च शिक्षा प्राप्त कर देश की सेवा कर सकेंगे। खंड शिक्षा अधिकारी अजय कुमार ने अभिभावकों को विश्वास दिलाया कि वर्तमान शिक्षित स्टाफ लक्ष्य की प्राप्ति करेगा। ग्राम प्रधान कुशलपाल सिंह, अरूण त्यागी, डा. सुधीर, राजीव जैन और प्रधानाध्यापिका पूनम नामदेव ने विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं से लोगों को परिचित कराते हुए अधिक से अधिक नामांकन कराने पर जोर दिया। संचालन सय्यद वजाहत शाह ने किया। इस मौके पर शिवकुमार, रामशरण, संजय जोशी, संजीव, अनिमेष, नौशाद, निधि, अंजू, कविता, रश्मि, सुमंत, दमयंती, हरेंद्र मलिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

जून में मेरठ में होने वाले प्रदेश स्तरीय सम्मेलन पर चर्चा
देवबंद। शिक्षक नगर में सेवानिवृत्त शिक्षक समिति की बैठक में जून माह में मेरठ में होने वाले प्रदेश स्तरीय सम्मेलन पर चर्चा की।
संगठन के आजीवन सदस्य वीरेंद्र सिंह पुंडीर ने बताया कि मेरठ में होने वाले सम्मेलन में वित्तविहीन शिक्षा एवं शिक्षकों की समस्या पर विचार मंथन होगा। सम्मेलन में पुरानी पेंशन बहाली के लिए भी आंदोलन की घोषणा की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिन सेवानिवृत्त शिक्षकों के पेंशन पुनरीक्षण जिला स्तर पर नहीं पहुंच पाए हैं उनके प्रकरण अब जिला विद्यालय निरीक्षक के स्थान पर सीधे उत्तर प्रदेश शिक्षा निदेशक कार्यालय में नए प्रारूप के माध्यम से लिए जाएंगे। जो प्रकरण पुराने प्रारूप से जमा हैं उन्हें बदलने की आवश्यकता नहीं है। बैठक में पूर्व प्रधानाचार्य बलराम सिंह, तेलू सिंह, महेंद्र ंसिंह, इलमचंद, सतेंद्रपाल, सुभाषचंद, हेमचंद, दिनेश कुमार, अशोक कुमार, गजराज सिंह, देवीचंद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed