{"_id":"5ac1315b4f1c1bec618b4d6a","slug":"41522610523-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारियों ने बही खातों का पूजन कर की वितीय वर्ष के व्यापार की शुरूआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारियों ने बही खातों का पूजन कर की वितीय वर्ष के व्यापार की शुरूआत
Updated Mon, 02 Apr 2018 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
व्यापारियों ने किया बही खातों का पूजन
देवबंद। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने हिंदू नववर्ष की शुरूआत रविवार को हवन पूजन से की। इस दौरान व्यापारियों ने अपनी बही खातों का पूजन भी किया।
इंडस्ट्रियल इस्टेट में कार्यक्रम में प्रदेश संयुक्त महामंत्री दीपकराज सिंघल ने बताया कि व्यापार का वित्तीय वर्ष पहली अप्रैल से 31 मार्च तक होता है। नगराध्यक्ष अरुण गुप्ता, महामंत्री अजय गर्ग व वरयाम खान ने कहा कि 7 अप्रैल को कानपुर में मंडल का त्रिवार्षिक चुनाव है। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष समेत समस्त कार्यकारिणी का चुनाव होगा। उन्होंने व्यापारियों से कानपुर पहुंचने का आह्वान किया। बैठक में बीते वर्ष जीएसटी लागू होने से व्यापार में हुई हानि की समीक्षा भी की गई। इस मौके पर राजन छाबड़ा, विवेक तायल, राजेश सिंघल, अर्जुन सिंघल, राकेश मित्तल, विजय गिरधर, अभिषेक मित्तल, मानिक त्यागी, फैसल नूर, श्याम चौहान, रितेश बंसल, शशांक रस्तौगी, संजय चावला, राजीव शर्मा आदि रहे। उधर, केएल जनता इंटर कॉलेज में शिक्षक सत्र की शुरूआत हवन यज्ञ से की गई। पंडित अश्वनी मित्तल ने सुख समृद्धि के लिए यज्ञ संपन्न कराया।