{"_id":"5aad6eb04f1c1b71778b605b","slug":"41521315504-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाकंभरी सिद्धपीठ पर नवरात्र मेला आज से, तैयारी पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाकंभरी सिद्धपीठ पर नवरात्र मेला आज से, तैयारी पूरी
Updated Sun, 18 Mar 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाकंभरी सिद्धपीठ पर नवरात्र मेला आज से, तैयारी पूरी
बेहट (सहारनपुर)। चैत्र नवरात्र पर्व पर सिद्धपीठ श्री शाकंभरी देवी मंदिर परिक्षेत्र में लगे भव्य मेले में प्रथम नवरात्र पर भारी भीड़ उमड़ेगी। मेले में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी तैयारियां भी पूर्ण कर ली गई है। सुरक्षा के लिए भारी संख्या में पुलिस बल भी तैनात किया गया है।
रविवार से नवरात्र शुरू हो रहे हैं। प्रथम नवरात्र के साथ साप्ताहिक अवकाश होने के कारण सिद्धपीठ श्री शाकंभरी देवी में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ेगी। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मेले में सभी तैयारियां भी पूरी कर ली गई है। सुरक्षा के मद्देनजर मेला परिक्षेत्र में पुलिस बल भी तैनात हो चुका है। मेला इंचार्ज इंस्पेक्टर सुशील कुमार सैनी ने बताया कि मेले में 20 एसआई, 20 हेड कांस्टेबिल, 100 कांस्टेबिल, 30 महिला कांस्टेबिल, 1 फायर ब्रिगेड सहित पीएसी की भी एक प्लाटून तैनात की गई है। जो हर समय श्रद्धालुओं की सुरक्षा में तैनात रहेंगे। उन्होंने बताया कि इसके अलावा 70 होमगार्ड की भी मांग की गई है। इंस्पेक्टर ने बताया कि मेला परिक्षेत्र में असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई करने के लिए सादी वर्दी में महिला एवं पुलिस कांस्टेबिल भी तैनात किये गये हैं। चिह्नित स्थानों पर सीसीटीवी कमरे भी लगाए गए हैं। मेला आज से शुरू होकर चतुर्दशी पर्व तक आयोजित होगा। मेले में लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। ब्यूरो