{"_id":"5a9d8fa24f1c1b14598b4e49","slug":"41520275362-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टार पेपर मिल राष्ट्रीय संरक्षा दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टार पेपर मिल राष्ट्रीय संरक्षा दिवस
Updated Tue, 06 Mar 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। राष्ट्रीय संरक्षा दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में स्टार पेपर मिल कर्मचारियों को कारखाने में सुरक्षा को लेकर जागरूक किया गया। उन्होंने कहा कि कार्य स्थल पर अच्छी व्यवस्था दुर्घटनाओं को रोकने में कारगर साबित होती है। इस मौके पर प्रतियोगिता एवं प्रदर्शनी का आयोजन भी किया गया।
सोमवार को स्टार पेपर मिल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य महाप्रबंधक वर्क्स आईजे सिंह ने कर्मचारियों को कारखाने के अंदर और बाहर सुरक्षा संबंधी जानकारी विस्तार से दी। उन्होंने कहा कि सभी कर्मचारियों की जिम्मेदारी बनती है कि वे कार्य स्थल पर बेहतर माहौल बनाने में अपना योगदान दें। सेफ्टी ऑफिसर अरविंद प्रकाश वर्मा ने कहा कि संरक्षा का महत्व कारखाने में ही नहीं वरन जीवन के हर क्षेत्र में है। इस अवसर पर सेफ्टी प्रतियोगिता और प्रदर्शनी का आयोजन भी किया गया। कारखाना प्रबंधक वीके चौहान, पुनीत वर्मा, अरविंद प्रकाश, सरदार सिंह आदि ने भी विचार रखे।