{"_id":"5a74a7e64f1c1bff388b5ffb","slug":"41517594598-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कासगंज की हिंसा देश के लिए शर्मनाक : पं. सतेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कासगंज की हिंसा देश के लिए शर्मनाक : पं. सतेंद्र
Updated Fri, 02 Feb 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज की हिंसा देश के लिए शर्मनाक : पं. सतेंद्र
देवबंद (सहारनपुर)। अखिल भारतीय हिंदू शक्ति दल के कार्यवाहक राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. सतेंद्र शर्मा ने कासगंज में हुई सांप्रदायिक हिंसा की कड़े शब्दों में निंदा करते शासन प्रशासन से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
शुक्रवार को गांधी कॉलोनी में बैठक में पं. सतेंद्र शर्मा ने कहा कि कासगंज में तिरंगा यात्रा के दौरान हुई हिंसा पूरे देश के लिए शर्मनाक है। कोई भी धर्म नफरत का संदेश नहीं देता है। इसलिए सभी को चाहिए कि वह सभी धर्मों का सम्मान करते हुए भाईचारे का संदेश दे। उन्होंने कहा कि इस मामले में सरकार को आरोपियों के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई करनी चाहिए, क्योंकि तिरंगा झंडा देश की शान है। इसका सम्मान भारतवासियों के लिए सर्वप्रथम है। पं. सतेंद्र ने कहा कि यदि हिंदुस्तान में रहते हुए कोई व्यक्ति तिरंगे का सम्मान नहीं करता है तो सरकार को चाहिए कि उस व्यक्ति की सरकारी सुविधाएं तुरंत बंद की जाए। ताकि भविष्य में कोई भी तिरंगे का अपमान करने का साहस न कर सकें। बैठक में धर्मपाल सिंह, इंद्रपाल सिंह राणा, शिवकुमार, हरिओम सिंघल, शंकर राणा, रोहित शर्मा, ओम प्रताप सिंह, चौ. मांगेराम, राजीव शर्मा आदि मौजूद रहे।