{"_id":"5a73648e4f1c1b8e238b6177","slug":"41517511822-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुल आवागमन के लिए नहीं खोले जाने पर रोष जताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुल आवागमन के लिए नहीं खोले जाने पर रोष जताया
Updated Fri, 02 Feb 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिलकाना (सहारनपुर)। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में पूर्वी यमुना नहर के पुल के बन जाने के बाद भी यातायात के लिए चालू नहीं होने से परेशान व्यापारियों ने रोष जताया।
व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष यूसुफ कुरैशी ने कहा कि पूर्वी यमुना नहर पर क्षतिग्रस्त पुल के बराबर में नया पुल जनवरी 2017 में बन गया था, लेकिन पुल की दोनों तरफ की अप्रौच रोड नहीं बनने से यातायात चल नहीं पा रहा है। पुल से आवागमन नहीं होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस परिपेक्ष्य में व्यापारी तीन फरवरी को नव निर्मित पुल के ऊपर शासन तथा प्रशासन की शुद्धि-बुद्धि के लिए हवन तथा भंडारे का आयोजन करेगा, ताकि शासन-प्रशासन पुल को अतिशीघ्र चालू कर सके। इस दौरान विनय गुप्ता, अनुपम जैन, अमित उपाध्याय, रमेश कश्यप, आशु सैनी, सीपी शर्मा, डा. रिजवान, अवनीश, उस्मान अली आदि थे।