फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   विपक्षियों ने बताया खोखला और भाजपा ने की तारीफ

विपक्षियों ने बताया खोखला और भाजपा ने की तारीफ

Fri, 02 Feb 2018 12:21 AM IST
Updated Fri, 02 Feb 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
विपक्षियों ने बताया खोखला और भाजपा ने की तारीफ
सहारनपुर। केंद्र सरकार के आम बजट पेश करने के बाद जहां सपा, कांग्रेस और बसपा ने सरकार पर हमला बोला है। वहीं, भाजपा ने केंद्र सरकार के बजट की सराहाना की और कहा कि हर वर्ग के उत्थान को ध्यान में रखकर बजट पेश किया गया। उधर, विपक्षी पार्टियों के नेताओं ने बजट को निराशाजनक बताया।
विज्ञापन

------------------------------------
केंद्र सरकार ने बहुत बढ़िया बजट पेश किया है। दुनिया की सबसे बड़ी हेल्थ पॉलिसी की घोषणा की गई। अब हर वर्ग के व्यक्ति को अपना इलाज कराने में आसानी होगी। सरकार ने किसान, मजदूर, व्यापारी सहित हर वर्ग के लिए कल्याणकारी घोषणाएं की। हर तीन जिलों पर एक मेडिकल कॉलेज बनाया जाएगा। इसके युवाओं, महिलाओं और आम आदमी के हितों को पूरी तरह ध्यान में रखा गया।
विज्ञापन

----राघव लखनपाल शर्मा, भाजपा सांसद
--------------------------------------
केंद्र सरकार का बजट अमीर और गरीब की खाई को बढ़ाने वाला हैं। बजट से गरीब, मजदूर और किसान को निराशा हाथ लगी। नौकरी पेशा एवं मध्यम श्रेणी के लोग मायूस हुए। इनकम टैक्स स्लैब में कोई छूट नहीं दी गई। सरकार की नीयत ठीक नहीं है। यह झूठ और जुमलेबाजी का पुलिंदा है। वित्त मंत्री का यह कहना कि किसानों को उनकी लागत का डेढ़ गुना भुगतान कर रहे हैं, जो सरासर झूठ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--- संजय गर्ग, नगर विधायक
------------------------------------------
केंद्र सरकार का बजट जुमलेबाजी के अलावा कुछ नहीं है। पिछली बार के बजट की घोषणाओं को आज तक पूरा नहीं किया गया। सरकार ने जनता के साथ ठगी की है। बजट पूरी तरह निराशाजनक है। केंद्र की भाजपा सरकार ने पहले की तरह झूठे वायदे करते हुए जनता के वोट हासिल करने का प्रयास किया। कुल मिलाकर बजट पूरी तरह खोखला है।----मसूद अख्तर, कांग्रेस विधायक


केंद्र सरकार ने जनता के साथ धोखेबाजी की है। किसान, मजदूर और आम आदमी से लुभावने वायदे किए गए। भाजपा सरकार पिछले चार वर्ष में जमीनी स्तर पर कोई काम नहीं कर पाई। इस बार के बजट से भी जनता को कोई राहत नहीं दी गई। भाजपा सरकारें झूठ-फरेब के आधार पर बस जनता का वोट हासिल करना चाहती है। ---जनेश्वर प्रसाद, बसपा जिलाध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed