फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   प्रत्येक विकास खंड में होगी पांच मॉडल स्कूलों की स्थापना

प्रत्येक विकास खंड में होगी पांच मॉडल स्कूलों की स्थापना

Thu, 01 Feb 2018 12:17 AM IST
Updated Thu, 01 Feb 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
प्रत्येक विकास खंड में होगी पांच मॉडल स्कूलों की स्थापना
सहारनपुर। जिलाधिकारी पीके पांडेय ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिक्षा साक्षरता दर बढ़ाने के लिए अधिक मेहनत, लगन और ईमानदारी से कार्य करें। प्रत्येक विकास खंड में पांच मॉडल विद्यालय की स्थापना की जाएगी। बेहतर परिणाम देने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला शिक्षा परियोजना समिति के कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी पीके पांडेय ने आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिक्षा के उद्देश्य एवं लाभ की जानकारी देते हुए छात्रों के अभिभावकों को जागरूक किया जाए। शिक्षकों को अपने विद्यालय में नियमित रूप से अभिभावक गोष्ठी आयोजित करनी चाहिए। देश-विदेश में हो रहे शैक्षणिक परिवर्तनों की जानकारी अभिभावकों को दी जाए। ग्रामीण क्षेत्रों के लिए प्रधान का सहयोग लिया जाए। उन्होंने कहा विद्यालय परिसर को आकर्षक बनाकर बच्चों के मन में आकर्षण पैदा किया जा सकता है। वक्त के साथ विद्यालय में प्रचलित समस्त योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। इस कार्य हेतु ग्राम पंचायत विकास योजना के अंतर्गत जिला पंचायत राज्य अधिकारी एवं ग्राम प्रधान का सहयोग अपेक्षित है। अध्यापकों को उपयुक्त प्रशिक्षण दिया जाए। उन्हें मानव व्यवहार संबंधी कौशल की अनुभूति कराई जाए। बच्चों को उपयुक्त चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। समस्त गांव में स्कूल चलो अभियान की रैली निकालकर आउट ऑफ स्कूल बच्चों को विद्यालय जाने हेतु प्रेरित किया जाए। इस कार्य हेतु स्वयं सेवी संस्था की मदद ली जाए। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रमेंद्र कुमार सिंह ने जिलाधिकारी को बताया कि जनपद में 1355 प्राथमिक एवं 557 उच्च प्राथमिक विद्यालयों का संचालन किया जा रहा है। समस्त ग्राम एवं उनके मजरों में शिक्षा का अधिकार कानून 2009 के अनुसार प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों की स्थापना की जा चुकी है। जिले की साक्षरता दर 70 प्रतिशत है। मुख्य विकास अधिकारी संजीव रंजन सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed