फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   जयंत चौधरी के जन्मदिन पर रालोद कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान

जयंत चौधरी के जन्मदिन पर रालोद कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान

Thu, 28 Dec 2017 12:22 AM IST
Updated Thu, 28 Dec 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
जयंत चौधरी के जन्मदिन पर रालोद कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान
सहारनपुर। रालोद के राष्ट्रीय महासचिव जयंत चौधरी के जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं ने केक काटा। कार्यकर्ताओं ने जिला चिकित्सालय में रक्तदान किया।
विज्ञापन

बुधवार को रालोद कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय महासचिव जयंत चौधरी का 39वां जन्मदिन रक्तदान कर मनाया। कार्यकर्ताओं ने जिला चिकित्सालय परिसर के रक्तदान कोष कार्यालय में केक काटा और फिर रक्तदान किया। जिलाध्यक्ष राव कैसर सलीम ने कहा कि जयंत चौधरी के जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं ने रक्तदान कर यह प्रतिज्ञा ली है कि रालोद किसान, गरीब, मजदूरों और बेसहारा लोगों के लिए अपने रक्त को जरूरतमंदों तक पहुंचाने का कार्य करेगा और उनकी आवाज उठाने के लिए हर समय तैयार रहेगा। प्रदेश महासचिव चौधरी धीर सिंह ने कहा कि रालोद किसानों, मजदूरों एवं अल्पसंख्यकों को न्याय दिलाने के लिए रालोद अध्यक्ष चौधरी अजीत सिंह के नेतृत्व में संघर्ष करते रहेंगे।

युवा रालोद मंडल अध्यक्ष अनुज वर्मा ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा परोपकार है। लोगों का जीवन बचाने के लिए रक्तदान जरूरी है। रक्तदान कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष हरपाल सिंह बाल्मीकि, मंडल उपाध्यक्ष रमेश चौहान, फखरुल इस्लाम, नदीम कुरैशी, राव जान मोहम्मद, मोहम्मद आसिफ, हाजी इदरीश, सागर चौधरी, मोहित चौधरी, अरविंद बाधी, मनोज वर्मा, रफीक अहमद, राव गुल सनव्वर, संजय धीमान, राव आरिफ, गजेंद्र चौधरी, राणा कृष्ण लाल, अनिल डाल्लेवाला, धर्मेश, आदित्य, सत्यपाल वर्मा, जहांगीर, राजबीर सिंह, सुधीर चौधरी, संजीव ठाकुर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed