{"_id":"5a3ff7824f1c1b95188bbbee","slug":"41514141570-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश की तरक्की को जनसंख्या नियंत्रण कानून जरूरी: राघव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश की तरक्की को जनसंख्या नियंत्रण कानून जरूरी: राघव
Updated Mon, 25 Dec 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश की तरक्की को जनसंख्या नियंत्रण कानून जरूरी : राघव
सहारनपुर। लोकसभा में जनसंख्या नियंत्रण नीति कानून बनाने का मुद्दा उठाने वाले भाजपा सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने कहा कि देश की तरक्की के लिए जनसंख्या विस्फोट रोकना जरूरी है। आबादी पर नियंत्रण से ही विकसित भारत का सपना पूरा होगा। तभी सरकार द्वारा चलाई जा रही जनहित की योजनाएं घर-घर पहुंचेगी।
रविवार की शाम अमर उजाला से अनौपचारिक वार्ता के दौरान सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने कहा कि हमारे देश में गरीबी, भुखमरी, बेरोजगारी और अन्य समस्याओं के निस्तारण का एक मात्र उपाय जनसंख्या को नियंत्रित करना है। इसलिए उन्होंने लोकसभा में जनसंख्या नियंत्रित कानून बनाने की मांग की है। जिस हिसाब से देश और खासकर पश्चिमी यूपी की आबादी बढ़ रही है, उससे 2050 तक देश के सामने बड़ी समस्या खड़ी हो जाएगा। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि इस कानून के माध्यम से हमारा मकसद किसी एक विशेष समुदाय को टारगेट करना नही हैं। दुनिया के अन्य देश भी जनसंख्या नियंत्रण पर काम कर रहे हैं, जिससे वह तरक्की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। लेकिन भारत में आज तक इस विषय पर चर्चा नहीं हुई। उन्होंने कहा कि व्यक्ति तीसरा बच्चा पैदा कर सकता है, लेकिन कानून बनने पर उस स्थिति में तीसरे बच्चे को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं दिया जाएगा और वह ना सरकारी सेवा प्राप्त कर सकेेगा। आबादी नियंत्रित से ही हर धर्म और वर्ग के लोगों का विकास होगा। हमारी सरकार की प्राथमिकता भी सबका साथ और सबका विकास है। सवाल के जवाब उन्होंने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण नीति कानून बनवाने और उस पर अमल कराने के लिए वह मुस्लिम धर्मगुरुओं का भी सहयोग लेंगे। ताकि वह अपने समाज को जागरूक कर बढ़ती जनसंख्या से होने वाली भविष्य की परेशानियों से अवगत करा सकें। उन्हें उम्मीद है कि लोकसभा के सत्र में सभी राजनीतिक दलों के सांसद देश की तरक्की के लिए उठाए गए उनके मुद्दे पर सहयोग करें। क्योंकि, यह मामला सर्व समाज से जुड़ा है। जनसंख्या नियंत्रण नीति सबके लिए खुशहाली लेकर आएगी।