फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   एथलेटिक्स प्रतियोगिता में चमके खिलाड़ी

एथलेटिक्स प्रतियोगिता में चमके खिलाड़ी

Wed, 20 Dec 2017 12:25 AM IST
Updated Wed, 20 Dec 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
एथलेटिक्स प्रतियोगिता में चमके खिलाड़ी
सहारनपुर। 35 वर्ष से अधिक और 80 वर्ष से कम आयु के खिलाड़ियों के बीच कानपुर में हुई 27वीं मास्टर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में सहारनपुर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पदकों पर कब्जा किया। पदक जीतकर लौटने पर खिलाड़ियों का स्वागत किया गया।
विज्ञापन

कानपुर में 15 और 16 दिसंबर को आयोजित प्रतियोगिता में सहारनपुर के 21 महिला और पुरुष खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। उन्होंने तमाम तरह की दौड़ के अलावा गोला फेंक, जैवलिन थ्रो, लंबी कूद, ऊंची कूद, पैदल चार आदि स्पर्धाओं में हिस्सा लेते हुए दमदार प्रदर्शन करते हुए पदक झटके। बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत सहारनपुर के खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय मास्टर एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए हुआ, जो 21 से 25 दिसंबर तक बंगलुरु में होगी। खिलाड़ियों के लौटने पर क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी प्रेम कुमार, उप जिला क्रीड़ा अधिकारी काशी नरेश यादव, डॉ. एके गुप्ता, दीपक गुप्ता, अलंकार किशोर, लाल धर्मेंद्र प्रताप आदि ने बधाई दी।
विज्ञापन

--------------------------------
खेल खिलाड़ी आयु स्थान
पांच किमी वॉक/100 मीटर हर्डल यशपाल सिंह 35 से अधिक पहला/तीसरा
हैमर थ्रो/गोला फेंक ओमवीर सिंह 40 से अधिक पहला/पहला
दस किमी दौड़/पांच किमी दौड़ सतीशपाल 50 से अधिक पहला/तीसरा
लंबी कूद रविकांत धीमान 55 से अधिक पहला
पांच किमी वॉक/पांच किमी दौड़ विनोद कुमार जैन 55 से अधिक पहला/पहला
पांच किमी वॉक प्रदीप कुमार 65 से अधिक पहला
पांच किमी दौड़/पांच किमी वॉक बाबूराम सैनी 75 से अधिक पहला/दूसरा
पांच किमी दौड़/दस किमी दौड़ रामशरण 40 से अधिक पहला/पहला
पांच किमी वॉक/100 दौड़ व गोला फेंक सुशीला 65 से अधिक पहला/पहला
100/200/400 मीटर दौड़ मीरा सेठ 55 से अधिक पहला
पांच किमी वॉक राजेश कुमार 40 से अधिक दूसरा
लंबी कूद/100 दौड़ व गोला फेंक कुसुम 50 से अधिक दूसरा/पहला
800 मीटर दौड़ कुलदीप सिंह 35 से अधिक तीसरा
लंबी कूद अश्वनी त्यागी 40 से अधिक तीसरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed