{"_id":"5a32c65d4f1c1bc45b8bbf67","slug":"41513277021-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे के कारण सड़क किनारे पलटा ट्रक, कोई चोटिल नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे के कारण सड़क किनारे पलटा ट्रक, कोई चोटिल नहीं
Updated Fri, 15 Dec 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोहरे के कारण सड़क किनारे ट्रक पलटा
देवबंद (सहारनपुर)। रणखंडी मार्ग पर स्थित जेजे इंटरप्राइजेज का ट्रक बुधवार की रात्रि करीब 12 बजे टिन के डिब्बे लेकर उत्तराखंड के बनतौली स्थित देवभूमि इंडस्ट्रियल स्टेट के लिए निकला था। जब वह देवबंद मंगलौर मार्ग स्थित मानकी गांव के समीप पहुंचा तो कोहरे के कारण चालक को रास्ते का अंदाजा नहीं हुआ। इसके चलते वह सड़क किनारे खेत में पलट गया। जेजे इंटरप्राइजेज के सतीश कुमार जैन के मुताबिक हादसे में मोहल्ला फौलादपुरा निवासी चालक शाहिद और परिचालक बाल बाल बच गए, लेकिन इससे कंपनी का लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। बाद में पुलिस ने क्रेन की मद्द से खेत में पलटे ट्रक को बाहर निकलवाया।