{"_id":"5a1088eb4f1c1b76678bc247","slug":"41511033067-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस सिलेंडर में लगी आग से निपटने के टिप्स दिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैस सिलेंडर में लगी आग से निपटने के टिप्स दिए
Updated Sun, 19 Nov 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गैस सिलेंडर में लगी आग से निपटने के टिप्स दिए
सहारनपुर। एसबीडी जिला अस्पताल में शनिवार को अग्निशमन विभाग की टीम द्वारा गैस सिलेंडर में आग लगने पर उससे निपटने का डेमो दिखाया गया। इसके अलावा आग लगने पर लोगों को किस प्रकार सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जाए। यह भी प्रैक्टीकल करके दिखाया गया।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी की देखरेख में विभाग की टीम ने घरेलू गैस सिलेंडर को खुले में रखकर उसमें आग लगाई। इसके बाद आग बुझाकर दिखाया। अधिकारी ने बताया कि गैस सिलेंडर को लेने से पहले उसकी सील की जांच कर लें। इसके अलावा सिलेंडर को समय-समय पर चेक करते रहें। यदि लीक हो जाए तो उसे खुले स्थान पर रख दें और आग से दूर रखें। तुरंत विशेषज्ञों की मदद लें। आग लगने पर सिलेंडर के ऊपर गीला कपड़ा डालकर उसे तुरंत बंद कर दें। चेहरे और आंखों को आग से बचाने के लिए गले रुमाल आदि का इस्तेमाल करें।
इस दौरान सीएमएस डॉ. सत्य सिंह, देव कुमार, मौलवी फरीद, डॉ. सतीश कुमार, डॉ. आरके टंडन, डॉ. रामानंद, डॉ. अनिल वोहरा, शकुंतला बेंसन, विक्रांत तिवारी, विशाल वैध, शशि कुमार सैनी, मोहित गोयल, अनिल सैनी, अशोक पुंडीर, प्रदीप कुमार सिंह, ज्योति प्रसाद, कमलेश मूलचंद, आशा रॉबर्ट, सुशीला गुसाई, दीपक कुमार, आलोक कुमार, राजकुमार आदि मौजूद रहे।