फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   बेहतरीन प्रदर्शन कर खिलाड़ियों ने पदक झटके

बेहतरीन प्रदर्शन कर खिलाड़ियों ने पदक झटके

Wed, 01 Nov 2017 01:06 AM IST
Updated Wed, 01 Nov 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
बेहतरीन प्रदर्शन कर खिलाड़ियों ने पदक झटके
सहारनपुर। जिला मिनी ओलंपिक 2017 के तहत मंगलवार को वुशु, बास्केटबॉल, बैडमिंटन, खोखो और कुश्ती समेत अनेक खेल मुकाबले कराए गए, जिनमें खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। पदक जीतने को खिलाड़ियों के बीच जोर-आजमाइश हुई। समापन पर पदक विजेताओं को पदक और ट्रॉफी प्रदान कर पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

27 अक्तूबर से आयोजित जिला मिनी ओलंपिक के तहत 19 खेल प्रतियोगिताएं शहर में अलग-अलग स्थानों पर कराई जा रही हैं। खेलों में छह हजार से अधिक बालक और बालिका खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। मंगलवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुई वुशु प्रतियोगिता के तहत अलग-अलग भार वर्गों के मुकाबलों में बालिका खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर अपने हुनर का प्रदर्शन किया। बैडमिंटन और खो-खो के मुकाबले भी स्टेडियम में ही कराए गए, जिनमें अनेक टीमों ने हिस्सा लेते हुए बेहतरीन प्रदर्शन किया। कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने अपनी ताकत का प्रदर्शन करते हुए पदक झटके। उधर, ज्ञानकलश इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित शूटिंग प्रतियोगिता संपन्न हो गई।
विज्ञापन


वुशु प्रतियोगिता के विजेता
भार वर्ग प्रथम द्वितीय तृतीय चतुर्थ
24 किलोग्राम बालिका मन्नत अरोड़ा साइफा माहिरा सचरीन कौर
28 किलोग्राम नवन्या जैन अनंता भारती अवंतिका आरती
32 किलोग्राम शिखा अदविका प्रगति तनवी
36 किलोग्राम सुरभि दिव्यांशी अंशिका आस्था
40 किलोग्राम गरिमा अंशिका दिव्या जसप्रिया
44 किलोग्राम खुशी सलोनी गौरी अलीशा
48 किलोग्राम मोनिका हर्षिता रीतिका परविंद्र
52 किलोग्राम आकांक्षा प्रिया मदीहा नमरा
56 किलोग्राम शगुन नंदनी विनीश फातिमा रमशा
60 किलोग्राम काजल पयस्विनी अलजिया ----
48 किलोग्राम सीनियर सरिता नमरा कोमल अवंतिका
52 किलोग्राम भारती सोनम मानसी एच अंसारी
56 किलोग्राम आयशा रुखसार फिजा खुर्शीद फायजा
60 किलोग्राम निधि अवनी सोनाली इलमिया आसिफ
65 किलोग्राम दीक्षा पुंडीर आयुषी संस्कृति इलमा
---------------------------------------
बास्केटबॉल में सोफिया बना चैंपियन
मिनी ओलंपिक के तहत सहारनपुर पब्लिक स्कूल में बास्केटबॉल प्रतियोगिता कराई गई। प्रतियोगिता के दूसरे दिन सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले हुए। फाइनल मुकाबला सोफिया गर्ल्स स्कूल और डीपीएस के बीच हुआ, जिसमें सोफिया की टीम 23-10 से विजेता बनी। विजेता और उप विजेता टीम को सुधीर जोशी, दिनेश, रिषभ बत्रा, कनिष्क जोशी, आशीष शर्मा, सुशांत के हाथों पुरस्कृत किया गया। संचालन संदीप गुप्ता ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैडमिंटन में हुए रोचक मुकाबले
जिला मिनी ओलंपिक के तहत बैडमिंटन प्रतियोगिता मंगलवार से शुरू हुई। पहले दिन अंडर-15 और अंडर-19 बालकों के मुकाबले कराए गए। दिव्यम ने अभिनव, आशीष ने सागर, तुषार ने आर्यन, रोहित ने भानू, कुशधीर ने लक्ष्य, अक्षत ने गगन, विशाल ने हर्षित, आदित्य ने अरुण, ध्रुव ने अतुल, शिवांशु ने आदित्य सोनी, अंश ने हर्षप्रताप, आदित्य ने दीपक, युवराज ने उत्सव, श्रेयांश ने अनुकल्प, राजवर्धन ने आयुष्मान, अपूर्व ने रोबिन, सार्थक ने साहिल, मुकुल ने परम, वंश ने अनमोल, सारांश ने यश, आवेश ने आदित्य, तेगवीर ने मोहम्मद हसन, सुधांशु ने अनमोल, आर्यन ने शाश्वत को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। अंडर-19 के मुकाबलों में तरुण ने मयंक, आर्यन ने माधव, मनन ने आर्यन राठी, कुनाल ने दिव्यांशु, अनुभव ने कार्तिक, सत्यम ने दीपांशु, कशिश ने मोहित, सुहेल ने यश को हराकर अगले राउंड में प्रवेश किया। शेष मुकाबले बुधवार को होंगे।

खो-खो में खिलाड़ियों ने दिखाया दम
मिनी ओलंपिक के तहत मंगलवार को हुई खोखो प्रतियोगिता में बालक और बालिकाओं के बीच मुकाबले हुए। बालकों में सहारनपुर क्लब ने पहला, डीएवी रसूलपुर ने दूसरा तथा रेडिएंट स्कूल ने तीसरा स्थान पाया। बालिकाओं में सोफिया स्कूल पहले, लॉर्ड महावीरा एकेडमी दूसरे तथा डीएवी स्कूल तीसरे स्थान पर रहा। निर्णायकों में नीतू सैनी, नैना, रेखा आदि मौजूद रहे।
------------------------------------------
वॉलीबाल में नागल ने बाजी मारी
मिनी ओलंपिक के तहत मंगलवार को वॉलीबाल प्रतियोगिता हुई। इसमें नागल की टीम पहले, ग्रीन फील्ड की टीम दूसरे और साखन कलां की टीम तीसरे स्थान पर रही। निर्णायकों में गुलाब सिंह राणा, यशपाल सिंह पुंडीर, ईश्वरपाल सिंह, अभिलाषा यादव, विनय पुंडीर, संदीप मलिक, अक्षय, संजय, रमा, सारिका, निकेश पंवार आदि रहीं। मुख्य अतिथि एमएस कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एके डिमरी, नगरायुक्त गौरव वर्मा और मंजू जैन के हाथों खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।

फुटबॉल में सेंट मैरी एकेडमी ने जीती ट्रॉफी
मिनी ओलंपिक में बुधवार को फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल सेंट मैरी एकेडमी और खान स्पोर्टिंग के बीच हुआ, जिसमें सेंट मैरी एकेडमी 1-0 के मुकाबले जीतकर चैंपियन बनी। तीसरे स्थान के लिए सरस्वती विहार सीनियर सेकेंड्री स्कूल और स्प्रिंग डेल देवबंद के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें सरस्वती विहार की टीम ने जीत हासिल की। पूर्व विधायक राजीव गुंबर के हाथों टीमों को पुरस्कृत कराया गया। इस मौके पर नगर विधायक संजय गर्ग, तनवीर अहमद, रंजीव सैनी, अशोक छाबड़ा, हसीन, शाहकार, शहजाद, गुलजार, अनिल, संघ सचिव अब्दुल अहद, गिरीश मोहन, आशु आदि मौजूद रहे।

नितिन को सम्मानित किया
मिनी ओलंपिक के तहत हुई शूटिंग प्रतियोगिता में महाराज सिंह कॉलेज के खिलाड़ी और एमए के छात्र नितिन सैनी ने दस मीटर एयर रायफल प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर कॉलेज का नाम रोशन किया। प्राचार्य डॉ. एके डिमरी ने नितिन सैनी को सम्मानित किया। इस दौरान संदीप पुंडीर, पूनम त्यागी, अजय कुमार, पूनम त्यागी, इर्तजा हसन आदि ने नितिन को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed