फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   25 जर्जर भवन चिह्नित, 11 को भेजे गए नोटिस

25 जर्जर भवन चिह्नित, 11 को भेजे गए नोटिस

Wed, 06 Sep 2017 12:32 AM IST
Updated Wed, 06 Sep 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
25 जर्जर भवन चिह्नित, 11 को भेजे गए नोटिस
देवबंद (सहारनपुर)। जर्जर भवन की दीवार के नीचे दबकर तीन लोगों की मौत के मामले में प्रशासन ने मंगलवार को 11 भवन स्वामियों को नोटिस भेज दिया है। इसमें ऐतिहासिक दीवान दरवाजा भी शामिल है।
विज्ञापन

अधिकारियों और मकान मालिक बदर आलम की लापरवाही के चलते चार दिन पूर्व मोहल्ला महल में जर्जर दीवार जमींदोज होने के कारण उसके मलबे में दबकर तीन लोगों की मौत हो गई थी। मंगलवार को नगर पालिका के जेई महेश कुमार राहुल ने बताया कि नगर के मोहल्ला लहसवाड़ा, छिंपीवाड़ा, भुल्लनशाह मार्केट और अबुलमाली में करीब 25 जर्जर भवनों को चिह्नित किया गया है। इसमें 11 भवन स्वामियों को नोटिस भी जारी कर दिए गए हैं। जिसमें ध्वस्तीकरण के लिए उन्हें एक सप्ताह का समय दिया गया है। साथ ही यह भी कहा गया कि अगर पालिका जर्जर भवनों को तोडे़गी तो उनके मालिकों से 10 गुणा पैसा वसूल किया जाएगा। महेश कुमार राहुल ने बताया कि ऐतिहासिक दीवान दरवाजे को तोड़ने के लिए भी नोटिस जारी किया गया है। जबकि मोहल्ला खानकाह स्थित बड़े दरवाजे को लेकर बुधवार (आज) वार्ता की जाएगी। महेश कुमार के मुताबिक बड़ा दरवाजा पंचायती है जिसके चलते उसे नोटिस जारी नहीं किया गया है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि जामा मस्जिद पर फजुलर्रहमान और मोहल्ला अबुल बरकात में राहत खलील ने अपने जर्जर भवनों को तोड़ना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed