{"_id":"598766c84f1c1b2d708b4a1d","slug":"41502045896-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फांसी के फंदे पर लटकी विवाहिता, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फांसी के फंदे पर लटकी विवाहिता, मौत
Updated Mon, 07 Aug 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फांसी के फंदे पर लटकी विवाहिता, मौत
नानौता (सहारनपुर)। संदिग्ध परिस्थितियों में 32 वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस का कहना है कि मृतका के मायके वालों के मौके पर पहुंचने के बाद ही कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
गांव तिलफरा ऐनाबाद में ठाठ सिंह वर्मा की शादी करीब 10 वर्ष पूर्व शामली क्षेत्र के फुगाना निवासी युवती से हुई थीं। शादी के बाद ठाठ सिंह को तीन बच्चे हुए। बताया जाता है कि रविवार की दोपहर करीब 2 बजे ठाठसिंह की पत्नी घर पर अकेली थी। इसी दौरान उसने बंद कमरे में छत में लगे कुंडे से दुपट्टे से फांसी लगाकर संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या कर ली। मामले की सूचना ग्रामीणों द्वारा 100 डॉयल पुलिस को दी गई। इसके बाद थाना पुलिस व 100 डायल पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह ने बताया कि मौके पर मृतका पक्ष की ओर से कोई सदस्य गांव में नहीं पहुंचा है। मृतका पक्ष के लोगों के पहुंचने के बाद ही मामले में कार्रवाई की जाएगी।