{"_id":"598619044f1c1b440c8b4568","slug":"41501960452-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेठा फैक्ट्री पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेठा फैक्ट्री पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा
Updated Sun, 06 Aug 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेठा फैक्ट्री पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा
सहारनपुर। रक्षा बंधन के त्यौहार के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने सर्किट हाउस रोड स्थित एक पेठा फैक्ट्री पर छापा मारा। छापे के दौरान मौके पर भारी गंदगी पाई गई। टीम ने तीन नमूने लेकर जांच के लिए भेजे हैं।
शनिवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने अभिहीत अधिकारी सुनील कुमार शर्मा के नेतृत्व में सर्किट हाउस रोड पर शारदा नगर स्थित नमन पेठा भंडार के यहां छापा मारा। छापे के दौरान टीम ने वहां से पेठे के तीन नमूने लिए। चेकिंग के दौरान उसके घर में ही बड़े पैमाने पर पेठा बनता हुआ पाया गया। अभिहित अधिकारी ने बताया कि सुरेंद्र कुमार की इस नाम से दुकान के साथ साथ घर में बड़े पैमाने पर पेठे की मिठाई बनती पाई गई। वहीं जिस जगह ये मिठाई तैयार हो रहे थे तो वहां गंदगी का अंबार लगा था। टीम ने दुकानदार को साफ सफाई के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि लाइसेंस में भी बहुत बड़ी खामी पाई गई है। इस मामले में दुकानदार पर कार्रवाई की जा रही है। छापा मारने वाली टीम में में खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुधीर कुमार, अशोक कुमार, वरुण, राहुल संजीव कुमार, इंदल यादव, मनोज कुमार शामिल रहे।