फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   नगर पंचायत बोर्ड बैठक

नगर पंचायत बोर्ड बैठक

Tue, 11 Jul 2017 12:27 AM IST
Updated Tue, 11 Jul 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
नगर पंचायत बोर्ड बैठक
पालिका में वित्तीय अधिकार देने का प्रस्ताव भी लटका
विज्ञापन

गंगोह (सहारनपुर)। नगर पालिका परिषद बोर्ड की बैठक में अधिशासी अधिकारी के नहीं होने के कारण कार्यालय प्रभारी को वित्तीय अधिकार सौंपने का प्रस्ताव पारित किया गया। हालांकि कार्यालय प्रभारी की स्वीकृति के अभाव में पारित उक्त प्रस्ताव को डीजी की विधिक राय हेतु भिजवाने का निर्णय लिया गया।

बता दें कि गंगोह नगर पालिका करीब दो माह से अधिशासी अधिकारी नहीं है। इसके चलते जहां नगरपालिका कर्मियों को बीते तीन माह से वेतन नहीं मिल पाया है। वहीं तमाम भुगतान लंबित होते जा रहे हैं। आर्थिक तंगी से जूझ रहे पालिका कर्मियों ने वेतन नहीं मिलने पर 18 जुलाई से काम बंद हड़ताल की चेतावनी दे दी है। उधर, नवनियुक्त ईओ यहां आने से कतरा रहे हैं। इससे परेशान पालिका अध्यक्ष नोमान मसूद ने जनहित में बोर्ड बैठक में विशेष प्रस्ताव के माध्यम से नगरपालिका अधिनियम 1916 में वर्णित धारा 59 के तहत दो माह के लिए वित्तीय अधिकार स्थानांतरित करने का प्रस्ताव रखा। कार्यालय प्रभारी हरिनारायण सिंह और अवर अभियंता मिथुन कुमार ने उक्त जिम्मेदारी लेने से इंकार कर दिया। बाद में अधिनियम के तहत वैकल्पिक व्यवस्था होने तक वित्तीय अधिकार सौंपे जाने में शासन को आपत्ति नहीं होने के बारे डीजी के समक्ष राय लेने हेतु बोर्ड का सर्वसम्मत प्रस्ताव भिजवाते हुए राय मंगवाई है। अब डीजी की राय के बाद ही अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जा सकेगी। इसके अलावा बोर्ड बैठक में जल निकासी के मुद्दे को लेकर भी विस्तृत चर्चा हुई। 14वें वित्त आयोग अनुदान के तहत नाला निर्माण के प्रस्तावों के अलावा वार्ड नंबर 7 एवं 18 में 16 लाख रुपये की लागत से रबर माउल्ड इंटरलाकिंग टाइल्स से सड़क और नाली निर्माण एवं मरम्मत कार्य स्वीकृत किए गए। जनहित के निर्माण कार्य और खराब नलकूप रिबोर कराने का प्रस्ताव भी पारित किया गया। संचालन मुख्य लिपिक हरिनारायण सिंह ने किया। पहल सिंह सैनी, विकास कुमार, मो. मुस्तफा अंसारी, आसमां जीशान, हारुण चौधरी, मो. शमीम, आशु गर्ग, हाजी महबूब, मेहरदीन, इनाम, शाहिद, मो. यामीन, शाजिया नोमानमसूद, गुलनाज शादाब, सुजुही जिशान मसूद, अवर अभियन्ता मिथुन कुमार, किरणपाल सैनी, कासिफ कुद्दुसी, अथहर फरीदी, मुनीर अहमद, दानिश, गौरव बारी, सन्नी, शाहनवाज, संदीप आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed