{"_id":"59612bfa4f1c1b57738b4622","slug":"41499540474-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्याकांड की सीबीसीआईडी से जांच कराने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्याकांड की सीबीसीआईडी से जांच कराने की मांग
Updated Sun, 09 Jul 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली के जघन्य हत्याकांड की
सीबीसीआईडी से जांच की मांग
देवबंद (बागपत)। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा ने जनपद रायबरेली के थाना ऊंचाहार के गांव इंटौरा में ब्राह्मण समाज के पांच लोगों को बेरहमी से जिंदा जलाकर मार दिए जाने की कड़ी निंदा की है। महासभा ने सरकार से मृतकों के आश्रितों को 50-50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता और एक-एक सदस्य को सरकारी नौकरी दिलाने की मांग की है।
शनिवार को जड़ौदा जट गांव में महासभा की बैठक में जिलाध्यक्ष आशीष शर्मा ने कहा कि इस घटना से पूरे ब्राह्मण समाज में आक्रोश है। उन्होंने पूर्व में देवी-देवताओं पर अभद्र टिप्पणी करने वाले मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग की। कहा कि अगर सरकार मांगे पूरा नहीं करती है तो समस्त ब्राह्मण समाज एकजुट होकर उग्र आंदोलन को बाध्य होगा। इसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी। जिला महामंत्री अमित शर्मा ने कहा कि रायबरेली में ब्राह्मण समाज के पांच लोगों की निर्मम हत्या की जांच सीबीसीआईडी से कराए जाने तथा दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की है। विधानसभा अध्यक्ष मनोज शर्मा ने कहा कि सत्ता पक्ष का कोई भी नेता या मंत्री पीड़ित परिवार के पास सांत्वना देने नहीं पहुंचा। न ही इस घटना पर कोई संवेदना व्यक्त की गई। उन्होंने कहा कि आज स्वर्ण समाज अपनी ही पार्टी में अपनों के सामने ही न्याय के लिए विवश है। लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। श्रीपाल शर्मा, मोहित शर्मा, अमित शर्मा, रोहित कौशिक आदि ने भी विचार रखे। अध्यक्षता मदनपाल शर्मा और संचालन अनुज शर्मा ने किया। इस मौके पर नितिन शर्मा, अभिषेक शर्मा, सजल शर्मा, गौरव शर्मा, देवेंद्र शर्मा, शिवम शर्मा, राहुल शर्मा, प्रवीण शर्मा, अमरदेव, अजरदेव आदि रहे।