फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   400 oxygen cylinders will come daily from BHEL

बीएचईएल से आएंगे प्रतिदिन 400 ऑक्सीजन सिलिंडर

Mon, 26 Apr 2021 11:01 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Apr 2021 11:01 PM IST
विज्ञापन
400 oxygen cylinders will come daily from BHEL
- अस्पतालों में मरीजों को आसानी से मिलेगी ऑक्सीजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। कोरोना मरीजों को ऑक्सीजन उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन की ओर से किए जा रहे प्रयास रंग दिखा रहे हैं। अब हरिद्वार की बीएचईएल से 400 ऑक्सीजन सिलिंडर प्रतिदिन मंगाए जाएंगे। इसके लिए जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने बीएचईएल के अधिकारियों से वार्ता कर यह व्यवस्था बनाई है।
जिला प्रशासन कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए युद्धस्तर पर ऑक्सीजन सिलिंडर जुटा रहा है। ताकि किसी भी कोरोना मरीज को ऑक्सीजन की कमी का सामना न करना पडे़। इसके लिए जहां जिले की औद्योगिक इकाइयों में ऑक्सीजन का प्रयोग को बंद करा दिया गया है वहीं उत्तराखंड आदि से भी ऑक्सीजन सिलिंडरों का इंतजाम किया जा रहा है। इसके अलावा उद्यमी और व्यापारी भी ऑक्सीजन सिलिंडर प्रशासन को उपलब्ध करा रहे हैं। सोमवार को जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने बीएचईएल के अधिकारियों से वार्ता कर वहां से जनपद के 400 ऑक्सीजन सिलिंडर प्रतिदिन की सप्लाई देने पर सहमति बनाई है।
विज्ञापन

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकारी और अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व विनोद कुमार ने बताया कि जिलाधिकारी अखिलेश सिंह के प्रयास से बीएचईएल से 400 ऑक्सीजन सिलिंडरों की प्रतिदिन आपूर्ति तय हो गई है। इसके अलावा उत्तराखंड के झबरेडा में लगे ऑक्सीजन प्लांट से भी ऑक्सीजन सिलिंडर लेने की बात चल रही है। इसके भी जल्द ही फाइनल होने की उम्मीद है। इसके बाद ऑक्सीजन आपूर्ति ओर बढ जाएगी। जिला प्रशासन का पूरा प्रयास है कि जनपद में कोरोना मरीजों के लिए ऑक्सीजन की कोई कमी ना रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed