फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   40% passengers arrive less due to fear of flywheel jam

चक्का जाम के डर से 40 फीसदी यात्री कम पहुंचे

Tue, 08 Dec 2020 11:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Dec 2020 11:38 PM IST
विज्ञापन
40% passengers arrive less due to fear of flywheel jam
- रास्तों में बसे फंसने से अड्डे पर परेशान रहे यात्री
विज्ञापन

- शादी समारोह से लौटने वाले मुसाफिर भी हुए परेशान
सहारनपुर। भारत बंद के आह्वान के बीच तीन हाईवे पर चक्का जाम के कारण रोडवेज बसों का संचालन भी प्रभावित रहा। चक्का जाम में फंसने के डर से करीब 40 फीसदी यात्री कम रहे। हाल यह रहा कि सुबह 11 बजे चक्का जाम होने से पहले भी अधिकतर बसों को एक से डेढ़ घंटे तक यात्रियों के आने का इंतजार करना पड़ा। अड्डे पर बसों की ड्यूटी लगाने वाले काउंटर से लेकर बाहर प्रतीक्षालय में सीटें तक खाली पड़ी रहीं।
सुबह 11.30 बजे के बाद देहरादून हाईवे पर गागलहेड़ी, अंबाला हाईवे पर शाहजहांपुर और दिल्ली हाईवे पर रामपुर मनिहारान और नानौता में किसानों का जाम होने के कारण रोडवेज बसों का संचालन रुक गया। अपराह्न साढ़े तीन बजे के बाद ही बसों का संचालन शुरू हो पाया। इस अवधि में सफर कर रहे यात्री रास्तों और यहां अड्डों पर फंसे रहे। दोपहर दो बजे के बाद कई रूटों से बसें न आने के कारण हरिद्वार और गंगोह अड्डे पर यात्री इंतजार में बैठे रहे।
विज्ञापन

अड्डों पर मिले कुछ यात्री राजीव कुमार, शकुंतला, अशोक और प्रदीप कुमार ने बताया कि वे यहां शादी समारोह में आए थे। अंबाला के लिए बसें नहीं मिली हैं। टैक्सी तक नहीं जा रही है। इसलिए यहां अड्डे पर ही आकर बैठ गए हैं। बताया गया है कि हाईवे पर जाम खुलने के बाद ही बसें चलाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले से काफी कम रहे यात्री : आरएम
रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक नीरज सक्सेना ने बताया कि चक्का जाम रहने के कारण बसों में यात्रियों की संख्या काफी कम रही। रीजन में 600 से अधिक बसों का संचालन होता है। इनमें 80 हजार से एक लाख यात्री तक सफर करते हैं। लेकिन मंगलवार को चक्का जाम के कारण करीब 40 फीसदी यात्री कम रहे। जाम के दौरान प्रमुख मार्गों पर बसें फंसी रहीं। शाम चार बजे के बाद ही यातायात सुचारु हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed