{"_id":"66a4138a418afe710503add6","slug":"40-lakh-stolen-from-the-house-of-an-oxygen-cylinder-trader-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-128238-2024-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: ऑक्सीजन सिलिंडर कारोबारी के घर 40 लाख की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: ऑक्सीजन सिलिंडर कारोबारी के घर 40 लाख की चोरी
Sat, 27 Jul 2024 02:52 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sat, 27 Jul 2024 02:52 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। थाना सदर बाजार क्षेत्र की पॉश काॅलोनी मिशन कंपाउंड में ऑक्सीजन सिलिंडर कारोबारी के घर करीब 40 लाख रुपये की चोरी हो गई। घटना का पता लगते ही एसपी सिटी फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए।
बृहस्पतिवार देर रात चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। ऑक्सीजन सिलिंडर कारोबारी विजय मोदी का मिशन कंपाउंड में खेमका सदन के पास घर है। कारोबारी का कहना है कि बृहस्पतिवार रात 10 बजे सभी सो गए थे। शुक्रवार सुबह जब उठे तो उनकी अलमारी खुली पड़ी थी। अलमारी का सामान चेक किया तो उनके पैरों तले की जमीन खिसक गई। एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक के अनुसार, करीब आठ लाख रुपये और 20 से 25 तोला सोने और चांदी के आभूषण चोरी होने की शिकायत मिली है। फोरेंसिक टीम ने मौके से फिंगर प्रिंट उठाए। एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि कुछ दिन बाद परिवार में किसी की शादी होनी थी। जिस तरीके से वारदात हुई उससे लग रहा है कि चोर कोई करीबी है। अलमारी का तोड़ा नहीं गया, बल्कि खोला गया है।
-- -- -- -
-- कैमरे में कैद नहीं हुआ चोर
मकान के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को चेक किया गया, लेकिन उनमें भी चोर कैद नहीं हुआ है। जिसने घटना को अंजाम दिया है वह बेहर शातिर चोर है। उसे पता था कि कहां-कहां सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। घटना का खुलासा करने के लिए टीमें गठित कर दी गई है।