फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   40 lakh stolen from businessman's house

व्यापारी के घर 40 लाख की चोरी

Tue, 12 Apr 2022 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
40 lakh stolen from businessman's house
खेमका सदन में कपड़ा व्यापारी के घर चोरो द्वारा अल्मारी तोड़कर लाखो की चोरी - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। शहर के पॉश एरिया मिशन कंपाउंड में साड़ी कारोबारी के घर 40 लाख की चोरी हो गई। नेपाली नौकर ने ही वारदात को अंजाम दिया है। व्यापारी परिवार के साथ पानीपत रिश्तेदारी में गया हुआ था। सीसीटीवी में नेपाली नौकर और उसके साथी कैद हुए है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और आरोपी की तलाश शुरू की है।
विज्ञापन

कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र के मिशन कंपाउंड निवासी दुर्गेश ग्रोवर साड़ी कारोबारी है और नेहरू मार्केट में उनका शोरूम है। कारोबारी ने बताया कि वह परिवार के साथ पानीपत में पुत्री के घर गए थे। घर में नेपाली नौकर विजय बहादुर था। सोमवार की देर रात वह जब घर लौटे तो सभी कमरों और अलमारी के ताले टूटे पड़े थे और नेपाली नौकर भी गायब था। कारोबारी ने बताया कि उनके घर से करीब 35 लाख रुपये की कीमत के सोने के जेवरात और पांच लाख रुपये कैैश चोरी हुआ है। घर के पास ही लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली तो उसमें नेपाली नौकर अपने दो साथियों के साथ जाते हुए दिखाई दे रहा है। व्यापारी का आरोप है कि नेपाली नौकर ने ही चोरी की वारदात को अंजाम दिया है।
विज्ञापन

पता लगने पर कोतवाली सदर बाजार पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। इसके साथ ही फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए हैं। एसपी सिटी राजेश कुमार का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी नेपाली नौकर की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक माह पहले ही नौकरी पर रखा था, नहीं कराया सत्यापन
दुर्गेश ग्रोवर ने बताया कि उन्हें नौकर की जरूरत थी। एक माह पूर्व ही नेपाली नौकर विजय बहादुर को नौकरी पर रखा था। आरोपी ने ही वारदात को अंजाम दिया है। उन्होंने नौकर का सत्यापन नहीं कराया है।

पहले भी वारदात कर चुके हैं नेपाली नौकर
जिले में पहले भी नेपाली नौकर चोरी की वारदात को अंजाम दे चुके हैं। दस माह पूर्व मंगल नगर निवासी अभिनेत्री कायनात अरोड़ा के ताऊ व भाजपा वरिष्ठ प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक केएल अरोड़ा के घर भी नेपाली नौकर ने 40 लाख रुपये की चोरी की थी। इसके बाद आरोपी नेपाल भाग था। पुलिस ने आरोपी को नेपाल जाकर पकड़ा भी, लेकिन दूतावास की प्रक्रिया के चलते उसे भारत नहीं लाया जा सका और न ही सामान बरामद हुआ। इसी तरह मल्हीपुर रोड पर संजीव खुराना के घर नेपाली नौकर ने चोरी की थी। गिल कॉलोनी और भूतेश्वनगर में नेपाली नौकर चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुके हैं।

खेमका सदन में कपड़ा व्यापारी के घर चोरी के बाद जानकारी देते परिजन

खेमका सदन में कपड़ा व्यापारी के घर चोरी के बाद जानकारी देते परिजन- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed