फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   40 contract buses will be included in the fleet of the depot

डिपो के बेड़े में शामिल होंगी 40 अनुबंधित बसें

Thu, 13 Oct 2022 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Oct 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
40 contract buses will be included in the fleet of the depot
सहारनपुर। जल्द ही रोडवेज डिपो के बेड़े में 40 अनुबंधित बसें शामिल हो जाएंगी। इसको लेकर परिवहन निगम ने डिमांड मुख्यालय भेज दी है। वहां से हरी झंडी मिलते ही टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी। यह बसें ग्रामीण सहित अन्य मुख्य मार्गों पर चलेंगी।
विज्ञापन

परिवहन निगम ने निजी बसों का अनुबंध कर संचालित करने का निर्णय लिया है। इनमें वातानुकूलित शयनयान, ग्रामीण सेवा के अलावा साधारण बसें शामिल हैं। बीएस-6 मानकों का पालन करने वाली बसें ही अनुबंधित की जाएंगी। परिवहन निगम ने विभिन्न योजनाओं को लेकर सभी श्रेणियों में नवसृजित मार्गों, लंबाई, ग्रामीण मार्ग सहित पूर्व से संचालित मार्गों पर यात्रियों की उपलब्धता को देखते हुए बसों का विवरण बनाकर मुख्यालय को भेज दिया है। इन बसों का संचालन होने से यात्रियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

ग्रामीण बस अनुबंधन योजना
-सहारनपुर से देवबंद, अंबेहटा शेखा मार्ग पर एक
-सहारनपुर से नानौता, थानाभवन, शामली-कांधला, गढ़ीशाम पर एक
-मुजफ्फरनगर से शामली, कैराना-भूरा मार्ग पर एक
--साधारण बस अनुबंधन योजना
सहारनुर-हरिद्वार, सहारनपुर-देहरादून, सहारनपुर-गंगोह, सहारनपुर, गंगोह, देबवंद एवं सहारनपुर-मुजफ्फरनगर मार्ग पर चार-चार, सहारनपुर-शामली एवं सहारनपुर, गंगोह, तीतरों, जलालाबाद, शामली मार्ग पर दो-दो बसें।
विज्ञापन
विज्ञापन

--साधारण सीएनजी बस अनुबंधन योजना
मुजफ्फरनगर-शामली-पानीपत मार्ग पर दो, कैराना, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर मार्ग पर तीन और मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना, बड़ौत, बागपत मार्ग पर चार बसें।
--वातानुकूलित शयनयान बस अनुबंधन योजना
सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बरेली, लखनऊ मार्ग पर चार अनुबंधित बसों की जरूरत।
अनुबंधित बसों को परिवहन निगम के बेड़े में शामिल किया जाएगा। 40 अनुबंधित बसों का विवरण बनाकर मुख्यालय भेज दिया है। अब वहां से हरी झंडी मिलने की देरी है। जैसे ही अनुमति मिल जाएगी, आगे की प्रक्रिया शुरू करा देंगे।
-अनिल कुमार, क्षेत्रीय प्रबंधक, परिवहन निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed