फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   38812 high school students will be promoted in the district

जिले में हाईस्कूल के 38812 बच्चे होंगे प्रोन्नत

Sun, 30 May 2021 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 30 May 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
38812 high school students will be promoted in the district
सहारनपुर। यूपी बोर्ड हाईस्कूल की परीक्षा निरस्त करने के फैसले से जिले के 38812 बच्चे प्रोन्नत होंगे, जो पंजीकृत हैं। वहीं, कक्षा छह से 9 और 11 वीं के भी पांच लाख से ज्यादा बच्चों को प्रोन्नति मिलेगी।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और 12वीं की परीक्षा के लिए जनपद में कुल 73946 विद्यार्थी पंजीकृत हैं, जिनमें हाईस्कूल के 38812 तथा 12वीं 35234 विद्यार्थी शामिल हैं। हाई स्कूल के 38812 विद्यार्थियों के लिए राहत की बात यह है कि उनकी परीक्षा नहीं होगी। यही वजह है कि उनके विद्यालयों से उनके कक्षा नौ के अंक अपलोड करने को कहा गया है, जिनके आधार पर उनका परिणाम तैयार किया जाएगा। उधर, 12वीं के विद्यार्थियों की भी टेंशन कम कर दी गई है। परिस्थितियां अनुकूल होने पर उनकी परीक्षाएं जुलाई के दूसरे सप्ताह में कराया जाना प्रस्तावित है।
विज्ञापन

जिले में विद्यार्थियों की संख्या
यूपी बोर्ड -
कुल परीक्षार्थी ------- 73946 (32833 बालिकाएं, 41113 बालक)
हाई स्कूल ----------- 38812 (38094 संस्थागत, 718 व्यक्तिगत)
इंटरमीडिएट -------- 35234 (32561 संस्थागत, 2573 व्यक्तिगत)
परिषदीय विद्यालय में पंजीकरण (कक्षा छह से आठ) -- 1,93,000
मान्यता प्राप्त विद्यालय में (6, 7, 8, 9 और 11) -- करीब 400000
शिक्षकों की बात...
एसएएम इंटर कॉलेज के भूगोल विषय के प्रवक्ता ब्रिजेश पुंडीर कोरोना काल में शिक्षा की हालत को लेकर चिंतित हैं। उनका कहना है कि शिक्षा व्यवस्था चौपट हुई है। परीक्षाओं का अपना महत्व होता है, मगर वक्त ऐसा नहीं है कि परीक्षाएं कराई जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

- बीडी बाजोरिया इंटर कॉलेज के प्रवक्ता डॉ. युद्धवीर सिंह का कहना है कि सरकार जो भी आदेश ले रही है सब सोच समझकर तथा बच्चों के हित में है। कोरोना से शिक्षा और शिक्षार्थियों का जो नुकसान हुआ, उसकी भरपाई नहीं हो पाएगी।

12वीं की परीक्षाओं तथा छोटी कक्षाओं के विद्यार्थियों को प्रोन्नत करने को लेकर फिलहाल कोई नया आदेश नहीं मिला है। दसवीं की परीक्षाएं निरस्त करने संबंधी आदेश आने पर उसका अनुपालन कराया जाएगा।
- डॉ. अरुण कुमार दूबे, डीआईओएस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed