फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   388 infected found across the district

जिले भर में 388 संक्रमित मिले

Wed, 19 Jan 2022 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
388 infected found across the district
घोर लापरवाही--सहारनपुर में मंगलवार को नेहरु मार्केट में खरीदारी को उमड़ी नागिरकों की भारी भीड़। ? - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। सिविल कोर्ट, राजकीय मेडिकल कॉलेज और जिला जेल परिसर सहित जिले भर में मंगलवार को 388 कोरोना संक्रमित मिले। कोरोना की तीसरी लहर में जनपद में अभी तक 2759 संक्रमित मिल चुके हैं। वर्तमान में 1994 एक्टिव मरीज हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को मिले संक्रमितों में शेेखुल हिंद मौलाना महमूद हसन मेडिकल कॉलेज के छह, सिविल कोर्ट के चार और जिला जेल में भी आठ मरीज मिले हैं। बेहट के 18, खुर्द में 16, गंगोह नगर के 14, बसेड़ा प्लांट में 11, रणमलपुर और देवबंद नगर में आठ- आठ लोग शामिल हैं। इनके अलावा सूभरी, तल्हेड़ी, सीड़की, माल्ली, नागल, सोहनचिड़ा, मोहल्ला मुस्तकान, नैनखेड़ी, मिशन कंपाउंड, चंद्रनगर, शिवपुरी, चकवाली, गांगनौली, मोहल्ला बंजारान, बडूली, पंजाबी बाग, न्यू पटेल नगर, आईआईटी परिसर सहारनपुर, शास्त्री नगर, ताहरपुर, हकीकतनगर, अंबेहटा, सिकंदरपुर, कैलाशपुर, रंगैल, बलियाखेड़ी, बेरीजमा, बसंत विहार, बुड्ढाखेड़ा, संतनगर, कोटा, अब्दुल्लापुर, नीची नकुड़, मीरपुर, बुड्ढाखेड़ा, असदपुर, पठानपुरा, सिरसली, हुसैनपुर, नवोदय विद्यालय, पिलखनी, चकवाली, मीरगढ़, नुनियारी, चेंची, मिर्जापुर, साढ़ौली, कुराली, गुनारसा, एयर फोर्स स्टेशन परिसर, गिल कॉलोनी, ब्रिजेशनगर, न्यू मक्खन कॉलोनी, पैरामाउंट ट्यूलिप, अहमद बाग, नवादा, रेलवे रोड, नीलकंठ विहार, बैंक ऑफ बड़ौदा, खानआलमपुरा, पंत विहार, नकुड़, नसरुल्लागढ़, डिगौली, कृष्णनगर, अंजली विहार, शंकर नगर, रामनगर, जिला अस्पताल परिसर, दुर्गापुरी कॉलोनी आदि जगहों पर भी संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन

संक्रमितों में 52 किशोर 14 बच्चे शामिल
कोरोना की तीसरी लहर में बच्चों के अधिक संक्रमित होने की आशंका जताई गई थी। मंगलवार को मिले 388 संक्रमितों में 52 किशोर और 14 बच्चे भी शामिल हैं। यानी एक से 19 वर्ष के 15 फीसदी से अधिक लोग संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

117 कंटेनमेंट जोन
कोरोना संक्रमितों के मिलने की वजह से शहर में 117 कंटेनमेंट जोन हैं। एक दिन पहले इनकी संख्या 130 से अधिक थी, लेकिन जहां-जहां मरीज ठीक हो रहे हैं वहां कंटेनमेंट जोन खत्म किए जा रहे हैं। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कुनाल जैन ने बताया कि कंटेनमेंट जोन में बैरिकेडिंग और सैनिटाइजेशन लगातार कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed