फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   38,602 women traveled free in roadways buses

Saharanpur News: 38,602 महिलाओं ने रोडवेज बसों में किया निशुल्क सफर

Wed, 21 Aug 2024 03:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 21 Aug 2024 03:09 AM IST
विज्ञापन
38,602 women traveled free in roadways buses
सहारनपुर। रक्षाबंधन पर्व पर रोडवेज बसों में महिलाओं को निशुल्क यात्रा की सुविधा दी गई थी। परिवहन निगम के छह डिपो की बसों में 38,602 महिलाओं ने निशुल्क यात्रा की। इसके लिए सरकार 27.57 लाख रुपये का भुगतान करेंगी।
विज्ञापन

परिवहन निगम परिक्षेत्र में सहारनपुर, छुटमलपुर, मुजफ्फरनगर, खतौली, शामली और गंगोह डिपो हैं, इनमें 715 बसों का बेड़ा है। रक्षाबंधन पर्व पर परिवहन निगम अधिकारियों ने 240 बसों के फेरे बढ़ाकर संचालन किया, ताकि महिलाओं को कोई असुविधा न हो। अधिकारी भी बस स्टैंड पर जायजा लेते रहे। अधिकारियों-कर्मचारियों की छुट्टियां भी निरस्त कर दी गई थी। 18 अगस्त की रात 12 बजे से निशुल्क यात्रा की सुविधा शुरू हो गई थी, जो 19 अगस्त की रात 12 बजे तक रही। बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा होने के कारण महिलाओं ने रोडवेज बसों से ही सफर करने को प्राथमिकता दी। रोडवेज की अधिकांश बसों में सवारियों की भरमार रही, जिसमें महिलाओं की संख्या अधिक थी। परिवहन निगम की रिपोर्ट के अनुसार, रक्षाबंधन पर 38,602 महिलाओं ने रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा की है। इनका किराया 27.57 लाख रुपये बैठता है, जो सरकार द्वारा भुगतान किया जाएगा। इसके अलावा अन्य यात्रियों से 75 लाख रुपये की आमदनी हुई।
विज्ञापन

क्षेत्रीय प्रबंधक योगेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि इस बार रक्षाबंधन पर्व पर महिलाओं ने बसों में पिछली बार के मुकाबले अधिक यात्रा की। सुबह से ही बसों में भीड़ रही। महिलाओं को कोई दिक्कत न हो, इसलिए सभी बस स्टैंड पर कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed