फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   37446 new voters will increase in the district, applied

Saharanpur News: जनपद में बढ़ेंगे 37446 नए मतदाता, किया आवेदन

Tue, 26 Nov 2024 02:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2024 02:26 AM IST
विज्ञापन
37446 new voters will increase in the district, applied
- 28 नवंबर तक चलेगा विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। जनपद में निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2025 अभियान 28 नवंबर तक चलेगा। इसमें अब तक 37446 नए मतदाता जुडे़ हैं। अभियान के दौरान उन्होंने मतदाता बनने के लिए फॉर्म छह भरे हैं।
विशेष पुनरीक्षण अभियान के तहत एकीकृत आलेख्य निर्वाचक नामावलियों का प्रकाशन 29 अक्तूबर को किया जा चुका है। इसमें 28 नवंबर तक दावे एवं आपत्तियां प्राप्त किए जाएंगे। इसके बाद निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन छह जनवरी को किया जाएगा। विशेष पुनरीक्षण अभियान के तहत जनपद में 24 नवम्बर तक 37446 फार्म-6, 16724 फार्म-7 और 7312 फार्म-8 सहित कुल 61,482 आवेदन दावे और आपत्तियों के लिए प्राप्त हो चुके हैं फार्म छह नए मतदाता बनने के लिए भरा जाता है।
विज्ञापन

मृतक आदि के नाम मतदाता सूची से हटाने के लिए फार्म सात के तहत आवेदन होता है। फार्म आठ के तहत नाम, पता आदि में संशोधन करने के आवेदन किया जाता है। जिला उप निर्वाचन अधिकारी डॉ. अर्चना द्विवेदी ने बताया कि जनपद में 37446 युवा नए मतदाता बनने के लिए फार्म छह भर चुके हैं। अभी 28 नवंबर तक दावे एवं आपत्तियां प्राप्त किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष बंसल ने विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2025 अभियान को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी ईआरओ घर-घर जाकर पात्रों के वोट बनाएं। सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में उन्होंने कहा कि प्रत्येक पात्र नागरिक को अपना नाम मतदाता सूची में अवश्य दर्ज कराना चाहिए। इस दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन डॉ.अर्चना द्विवेदी, सिटी मजिस्ट्रेट गजेन्द्र कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष महेन्द्र सैनी, सपा जिलाध्यक्ष चौधरी अब्दुल वाहिद, जिलाध्यक्ष अपना दल राजकुमार पंवार, सपा के चौधरी अब्दुल गफूर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed