फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   370 buses will go to Mahakumbh next week

Saharanpur News: अगले सप्ताह महाकुंभ में जाएंगी 370 बसें

Sun, 19 Jan 2025 12:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jan 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
370 buses will go to Mahakumbh next week
सहारनपुर। परिवहन निगम की 370 बसें अगले सप्ताह प्रयागराज महाकुंभ में जाएगी। उसके लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी है। रोडवेज बसों की कमी के चलते यात्रियों को सफर करना मुश्किल भरा होगा। कई मार्गों पर बसें कम रहेंगी, साथ ही निगम के राजस्व पर भी असर पड़ेगा।
विज्ञापन

सहारनपुर परिवहन निगम के छह डिपो में 607 बसों का बेड़ा है। इनमें 463 निगम और 144 अनुबंधित बसें शामिल हैं। प्रयागराज महाकुंभ के दूसरे चरण में परिवहन निगम की 370 बसें भेजी जाएंगी। यह बसें 21 जनवरी से जानी शुरू होगी। बसें सहारनपुर, छुटमलपुर, खतौली, मुजफ्फरनगर डिपो की है। 30 बसों को सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली और खतौली से महाकुंभ के लिए चलाया जाएगा।
विज्ञापन

इस प्रकार 400 बसें महाकुंभ के लिए आरक्षित होगी। 607 में से 237 बसें बचेगी। इनमें 65 बसें नई शामिल होगी।
परिवहन निगम को 302 बसों से ही काम चलाना होगा। बसों की कमी होने की वजह से यात्रियों को परेशानी होगी। यात्रियों को बसों के लिए इंतजार करना पड़ेगा। उधर, सेवा प्रबंधक अक्षय कुमार ने बताया कि नई बसें आ रही हैं। अब तक 15 बसें प्राप्त हो गई है। अन्य बसें भी जल्द मिलेगी, ताकि यात्रियों को परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed